देश के तीन राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और बिहार के लिए भी अलर्ट जारी किया।

UP-MP Weather
विज्ञापन

Weather Update: फरवरी महीने की शुरुआत होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से कई राज्यों का मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज उत्तर प्रदेश में कई जगह पर बादल छाए रहेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, साथ ही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ सकती है। बिहार में भी मौसम विभाग ने 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कियाा। जानिए आज तीनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 2 फरवरी को ज्यादातर जगह पर मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, 3 फरवरी को प्रदेश में कई जगह पर बारिश हो सकती है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


यूपी में आज जिन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, उसमें देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर शामती, मुजफ्फरनगर बागपत मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर बुलन्दशहर अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर संभल और बदायूं का नाम शामिल है।

बिहार में 2 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम 

बिहार में अभी भी कोहरा देखने को मिल रहा है। 2 फरवरी को (रविवार) को बिहार के 10 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया और किशनगंज का नाम शामिल है। इसके अलावा 5 से 6 फरवरी को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। राज्य में आने वाली 15 फरवरी तक ज्यादा ठंडक का एहसास होगा।

एमपी में 6 फरवरी तक बारिश

फरवरी का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने 2 से 6 फरवरी तक के लिए मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। 2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर मालवा जैसे इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश के साथ एमपी के कुछ इलाकों में शीतलह भी चलेगी। भोपाल इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में फरवरी के पहले हफ्ते में ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ