---विज्ञापन---

बिजली गिरने, भयंकर बारिश का अलर्ट; 10 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म है। मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों के लिए ताजा वेदर अपडेट दिया है। राजधानी और इससे सटे नोएडा में भी बारिश हो सकती है। पढ़ें IMD का ताजा अपडेट...

---विज्ञापन---

Weather Forecast IMD Alert: दिल्ली-NCR में फिर सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। देश के कई राज्यों में अभी भी घना कोहरा छा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की भविष्यवाणी की है। इसके असर से देशभर के 20 राज्यों बारिश होने और घना कोहरा छाने की भविष्यवाणी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

7 फरवरी तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर पश्चिमी राज्यों में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो सकता है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा छाने से ठंडक महसूस होगी। दिल्ली-NCR में 3 और 4 फरवरी को बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आइए जानते हैं कि देश में मौसम परिस्थितियां कैसी हैं और अगले 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। 12.6 किलोमीटर ऊपर 125 नॉट तक की कोर हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत में समुद्र के ऊपर बना हुआ है। 3 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

इनके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 3 से 5 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 फरवरी को और राजस्थान-उत्तर प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरेगी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली-NCR की बात करें तो दोनों इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने से ठंड लगती है। शाम के समय भी ठिठुरन होती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म हो जाता है।

बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 7 फरवरी तक सुबह-शाम ठिठुरन रहने और दिन में मौसम गर्म रहने का अलर्ट दिया है। 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में आजकल अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 से 27°C और 10 से 12°C के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 02, 2025 07:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola