---विज्ञापन---

दिन में गर्मी, रात में ठंड; करवट बदल रहा यूपी-बिहार का मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट

Winter Ending in North India: पश्चिमी यूपी और दक्षिण बिहार में अब धीरे-धीरे सर्दी कम होने लगी है। हालांकि अभी भी कई जिलों में पछुआ हवाओं के कारण रात में ठंड का असर है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत में अधिकांश जगहों पर गर्मी शुरू हो जाएगी।

---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather Update: यूपी समेत अधिकांश उत्तर भारत के राज्यों से अब ठंड की विदाई होने वाली है। यूपी के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान झांसी में 28.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री अयोध्या में रिकाॅर्ड किया गया।

वहीं पूर्वी यूपी में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। रविवार को दिन के तापमान 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हालांकि पछुआ हवाओं के कारण रात में पारा 1.2 डिग्री तक गिर रहा है। जिससे रात में अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार की रात बेहद ठंडी रही। बहराइच और बस्ती में सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरा छाया रहेगा और दोपहर में अच्छी धूप खिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः भयंकर तूफानी हवाएं…200KM स्पीड; 6 दिन भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कम होने लगा ठंड का असर

बिहार में भी मौसम में अब धीरे-धीरे बदल रहा है। हालांकि पछुआ हवाओं के कारण कई जिलों में अभी सर्दी का प्रकोप है। लेकिन दक्षिण बिहार के जिलों में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि उत्तरी बिहार में अभी ठंड बनी रह सकती है। उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

मार्च में होगा गर्मी का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंत तक ठंड पूरी तरह से विदा हो जाएगी। मार्च में गर्मी का अहसास होगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिन जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जो अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः सावधान! 200 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2025 08:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola