---विज्ञापन---

देश angle-right

तेज हवाएं, भारी बारिश और कोहरा…7 राज्यों के लिए IMD का अपडेट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन है। दिन में धूप निकलने से गर्माहट है। ठंड का असर अब खत्म होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन कहीं-कही बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: क्लाइमेट चेंज के असर से ठंड कम होने लगी है। इस बार सीजन में वो सर्दी देखने को नहीं मिली, जो अब से पहले महसूस होती रही है। इस बार दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में जनवरी-फरवरी में भी गर्माहट का अहसास हुआ, जबकि जनवरी के महीने में हाड़ कंपाने और गलन वाली धुंध पड़ती थी, लेकिन इस बार न कोहरा छाया और न ही बादल बरसे। हालांकि फरवरी के महीने में भी सुबह-शाम की सूखी ठंड है, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। दिल्ली-NCR में पिछले एक हफ्ते से सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 15 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार जताए हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 12 फरवरी तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में 12 से 14 फरवरी के बीच तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जो 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली होंगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश-कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक्टिव है। उत्तरी अफगानिस्तान के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके असर से समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिम से पूर्व की ओर हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की स्पीड 203 किलोमीटर प्रति घंटा (110 समुद्री मील) है।

इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से आज और कल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 15 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 11 से 13 फरवरी के बीच आंधी तूफान के साथ बिजली कड़केगी और भारी बारिश होने के आसार हैं। 14 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वोत्तर असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल और 10 दक्षिण ओडिशा में 15 फरवरी तक सुबह शाम कोहरा छाएगा।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में मौसम के ताजा हाल

दिल्ली में इस बार सर्दी में अजीबोगरीब मौसम रहा। जनवरी में धुंध नहीं पड़ी, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्माहट रही। सर्द हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन रही, लेकिन इस बार सीजन में बारिश नहीं हुई। रविवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अच्छी धूप खिली और दिनभर आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। दिल्ली में आज 10 फरवरी दिन सोमवार को सुबह अधिकतम तापमान 24.46 °C रहा। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 15.62 °C और 27.66 °C रहने के आसार हैं। हवा में 14% नमी है और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:03 बजे उदित हुआ और शाम 6:07 बजे अस्त होगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Feb 10, 2025 07:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola