UP Bihar Weather Update: देशभर में सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंडी हवाओं की वजह से कई राज्यों में न्यूनतम तापमान बहुत कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में आने वाले 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ घना कोहरा छा सकता है। आने वाले दिनों में दोनों राज्यों का मौसम तेजी से बदलने की संभावना है।
यूपी का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के साथ प्रदेश में सर्द हवाएं भी मौसम का मिजाज बदलने का काम करेंगी। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, वाराणसी. गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में घना कोहरा देखने को मिलेगा। जहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया है वह जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, संभल, मथुरा, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और हाथरस हैं।
ये भी पढ़ें: फिर लौटा चक्रवाती तूफान! इन 7 राज्यों में मचेगी तबाही, यहां पड़ेगी भयंकर ठंड
बिहार का मौसम
IMD के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों में बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने की यह अलर्ट 10 दिसंबर से 17 दिसंबर के लिए जारी किया गया है। बिहार के जिन जिलों में बारिश हो सकती है उसमें मुंगेर, बांका जमुई, भागलपुर, और खगड़िया का नाम शामिल हैं। जिन जिलों में कोहरा छाया रहेगा उसमें सुपौल, भागलपुर, मुंगेर, बांका मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, अररिया और मधुबनी हैं। आने वाले दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
वहीं, जिन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा उसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार का नाम शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भीषण ठंड दस्तक देगी! 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें देशभर में मौसम कैसा?
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
11 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
18 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
22 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines