---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में भीषण ठंड दस्तक देगी! 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें देशभर में मौसम कैसा?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज भी मौसम काफी साफ है। अन्य राज्यों में घना कोहरा छाया रहा और कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते 7 दिसंबर तक का वेदर अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है?

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: सर्दी का मौसम चल रहा है। पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, लेकिन दिसंबर का महीना चल रहा है और इस महीने में जैसी सर्दी होनी चाहिए, इस बार वैसी ठंड नहीं पड़ रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है, लेकिन कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही। वहीं दिल्ली-NCR में मौसम साफ है। कोहरे का नाम नहीं है, लेकिन सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है।

दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण भारत के राज्यों में आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते भी दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश होने और पछुआ हवाएं चलने से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR में ठंड कब पड़ेगी और देशभर में मौसम का हाल कैसा है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में भीषण ठंड दस्तक देने वाली है। 15 दिसंबर के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। घना कोहरा छाने से तापमान गिरेगा और शीत लहर चलेगी। आज 3 दिसंबर 2024 को दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ है। आज सुबह अधिकतम तापमान 24.54 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 13.05 डिग्री सेल्सियस और 27.77 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

हवा में 26% नमी है और हवा की गति 26 किलोमीटर/घंटा है। सूरज सुबह 6:58 बजे उदय हुआ और शाम 5:23 बजे अस्त होगा। आजकल राजधानी का अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 के बीच बना हुआ है। 10 दिसंबर तक मौसम इसी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। इसके बाद कोहरा छाने और बारिश होने के आसार हैं। वहीं इस बार दिल्ली में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी हुई है।

---विज्ञापन---

दिल्ली की हवा साफ भी होने लगी है। आज राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 274 है, जो खराब श्रेणी का है। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में आज AQI 300 से नीचे बना हुआ है।

 

---विज्ञापन---

फेंगल तूफान के असर से यहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफ़ान फेंगल उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर और पुडुचेरी में कल भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे गहरे दबाव में तब्दील हो गया। अब दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर में लो प्रेशर वाला एरिया उभरने की संभावना है। ऐसे में तूफान के असर से केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 7 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी बादल बरस सकते हैं। वहीं 2 दिन बाद पुडुचेरी में जनजीवन अब पटरी पर वापस लौटने लगा है, क्योंकि तूफान आगे चला गया है, लेकिन बारिश के कारण हुए नुकसान को देखते हुए और 7 दिसंबर तक बारिश होते रहने के अलर्ट के चलते पुडुचेरी और तमिलनाडु में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।

 

---विज्ञापन---

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी होने के आसार

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने की संभावना जताई है। बाकी प्रदेश आज से अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। 7 और 8 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव होने से पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मंडी और शिमला के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 11 और 12 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर एक्टिव होगा। इसे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने का अलर्ट है।

First published on: Dec 03, 2024 07:29 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola