UP में जमीन के लालच में हैवान बने दो भाई, मां और बहन को जिंदा जलाकर मार डाला

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने सौतेले भाई के साथ मिलकर अपनी मां और बहन को जिंदा जला दिया। हत्या के पीछे क्या वजह रही, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

Uttar Pradesh Crime News

Basti Crime News: (वसीम अहमद, बस्ती) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेठा गांव में जमीन के विवाद में दो भाइयों ने मिलकर अपनी मां और बहन को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों में एक मृतका का सगा और दूसरा सौतेला बेटा शामिल हैं। जमीन के लालच में अंधे हो चुके दो भाइयों ने रिश्तों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर UP पुलिस पहुंची। इसके बाद घर के अंदर मिले दोनों जले शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। वारदात की जानकारी के बाद एसपी गोपाल चौधरी और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। बता दें मृतका के पति की कैंसर से मौत हो चुकी है। मरने से पहले उसने अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के नाम कुछ जमीन की थी। दोनों बेटों के नाम पर जमीन को विरासत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के मरने के बाद जब दोनों बेटों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया और जमीन अपने नाम करने के लिए दबाव बनाने लगे। जिसके बाद जमीनी विवाद का मुकदमा दर्ज हुआ और उसमें सुनवाई चल रही है। 5 दिसंबर को मुकदमे में मां और बेटी की गवाही होनी थी। उससे एक दिन पहले दोनों के जले शव घर के कमरे से बरामद हुए हैं। मृतका की दूसरी बेटी और दामाद ने दोनों बेटों और एक पट्टीदार पर हत्या कर शव जलाने के आरोप लगाए हैं। बेटी का कहना है कि जब सुबह उसने अपनी बहन को कई बार फोन किए तो कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

पड़ोस की लड़की को किया था फोन

इसके बाद पड़ोस की एक लड़की को फोन कर बात करवाने के लिए कहा। जब वह घर गई तो उसने रोते हुए बताया कि घर से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद बेटी ने गोरखपुर में अपने मामा को फोन किया। उन्होंने थाने में सूचना दी। बेटी ने आरोप लगाया कि हत्या दोनों भाइयों ने की है। वसीयत को लेकर मुकदमा चल रहा था। जिसमें दोनों की गवाही होनी थी। दामाद ने आरोप लगाया कि जब उनके ससुर को कैंसर हुआ और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था तो उन्होंने अपनी छोटी बेटी के नाम दो बीघा जमीन कर दी थी। बेटी की शादी नहीं हुई थी। हत्याकांड का मास्टरमाइंड कमलेश है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ