---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

‘वो पहले भी…’, सुखबीर बादल पर हमले का मामला, आरोपी नरेन सिंह की पत्नी ने खोले ये चौंकाने वाले राज

Punjab Crime News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपी कई वारदातों में शामिल रहा है।

---विज्ञापन---

Amritsar Crime News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में हमला हुआ था। आरोपी नारायण सिंह चौड़ा उर्फ नरेन सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब नरेन सिंह की पत्नी जसमीत कौर सामने आई है, जिसने आरोपी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पत्नी ने बताया कि आरोपी घर से सुबह 6 बजे निकला था। उसने श्री दरबार साहिब में किसी बरसी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पति सुखबीर बादल पर हमला करने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक मामला गंभीर है, इसलिए नरेन सिंह के परिवार के हर सदस्य से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें:पत्नी से लिया है कर्जा, खुद के पास नहीं कोई कार; जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं देवेंद्र फडणवीस?

---विज्ञापन---

बादल पर हमला करने वाला नरेन सिंह कई मामलों में नामजद है। इससे पहले भी वह कई बार गलत काम करने पर जेल जा चुका है। आरोपी की पत्नी ने बताया कि नरेन सिंह चंडीगढ़, गुरदासपुर, अमृतसर और लुधियाना जेल में बंद रह चुका है। पत्नी ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की। उसने कहा कि जरा भी अंदाजा नहीं था कि पति ऐसा काम करने वाला है, उसने बहुत गलत काम किया है। पति ने ऐसा क्यों किया, उसे कोई जानकारी नहीं है? सूत्रों के मुताबिक पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो पत्नी के सिवाय कोई नहीं मिला। पुलिस नरेन सिंह के परिवार से मामले को लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि ये पूछताछ कब और कहां होगी, इसको लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है?

बुधवार सुबह किया गया हमला

पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में सोमवार को अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई थी। सुखबीर के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख राम रहीम को माफी देने और बरगाड़ी बेअदबी मामले को लेकर आरोप थे। जिसके बाद सुखबीर को सुबह एक घंटा बाथरूम साफ करने और लंगर घर में जाकर जूठे बर्तन धोने के आदेश दिए गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शिवसेना के 4 कलंकित चेहरे कौन? जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं करना चाहती है BJP

इसके बाद सुखबीर को कीर्तन सुनकर श्री सुखमणि साहिब का पाठ करने के आदेश दिए गए थे। जत्थेदार रघबीर सिंह ने उनको सजा सुनाई थी। बता दें कि सुखबीर बादल फिलहाल चोटिल हैं। जिसके चलते उनको श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर भी ड्यूटी देनी थी। सुखबीर को व्हीलचेयर पर बैठने की छूट दी गई है। बादल समेत कोर कमेटी के मेंबरों और 2015 में कैबिनेट मंत्री रहे कई लोगों को सजा सुनाई गई है। बुधवार सुबह उनके ऊपर आरोपी ने हमला कर दिया।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 04, 2024 04:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola