Actress Allegation on Former BJP MLA: उत्तराखंड में हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर एक अभिनेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री यूपी के सहारनपुर की रहने वाली हैं। मामले में अभिनेत्री ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने दो साल पहले उसके साथ नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में गंधर्व विवाह किया था। इसके बाद उनका यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो भी बना लिए।
अभिनेत्री ने आगे कहा कि आरोपी वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए कई अधिकारियों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने बताया कि उसकी सुरेश राठौर से 12 जून 2022 को मुलाकात हुई थी। उस समय आरोपी रविदास आश्रम का आचार्य था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद एक दिन उसने अपने आश्रम बुग्गावाला में लंच के लिए बुलाया।
ये भी पढ़ेंः नीतीश के दिल्ली दौरे के क्या मायने? 2 दिन राजधानी में रहेंगे, बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात
नशीली दवा मिला बनाए शारीरिक संबंध
अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी ने खाने में नशीली दवा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर आरोपी ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में गंधर्व विवाह किया। उर्मिला ने बताया कि वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 4 अक्टूबर 2022 को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में गंधर्व विवाह किया। अब आरोपी उसके ऊपर कुछ अधिकारियों को खुश करने का दबाव बना रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हो चुके हैं।
पूर्व पति से नहीं हुआ तलाक
पीड़िता ने बताया कि उसका पति सुरेश राठौर अश्लील वीडियाे वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि अब तो उन्हें पति से जान का खतरा लग रहा है। बता दें कि खुद को सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली अभिनेत्री का पहले पति से अभी तलाक नहीं हुआ है। दोनों का विवाद कोर्ट में लंबित है। कुछ दिनों पहले दोनों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः UP By Election 2024: मिल्कीपुर में किसकी जीत, क्या चलेगा अखिलेश का जादू?
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
47 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
17 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
17 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
18 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
19 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines