Bareilly School Closed: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए यूपी के बरेली जिले में बच्चों की सुरक्षा ख्याल रखते हुए जिले में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन के कारण तीसरे और चौथे सावन के सोमवार को जिले के सभी परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. यानी कि 17 अगस्त और 24 अगस्त के दिन बरेली में स्कूल बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 Kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं
क्यों स्कूलों को पड़ी छुट्टी?
जानकारी के अनुसार, सावन के तीसरे सोमवार को कछला घाट पर कांवड़ियों ओर शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए बरेली पहुंचते हैं. भारी संख्या में श्रद्धालुओं के कारण शहर में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है. आमतौर पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन डायवर्जन, एंट्री बंद कर देते है, लेकिन अगर इस समय स्कूल खुले रहते हैं, तो बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर किसी तरह की घटना पेश न आए, इसलिए सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को घोषित किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा जारी ये आदेश जिले के सभी परिषदीय (सरकारी) स्कूलों पर लागू होगा.
स्कूलों की टाइमिंग में भी हुआ बदलाव
इतना ही नहीं, प्रशासन ने जिले में मौजूद स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया है. पूर्व में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में दोपहर 12:30 बजे तक स्कूलों की छुट्टी हो जाया करती थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. अभी शहर में मौसम की स्थिति सामान्य हो गई है, ऐसे में शासन के टाइम और मोशन स्टडी के निर्देशों के तहत विद्यालयों अब अपने नियमित (फुल-डे) टाइम टेबल के अनुसार ही संचालित होंगे.
क्या रहेगी टाइमिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश के तहत 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा, जिसमें सुबह आठ से 8:15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास आयोजित होगा. वहीं, एक अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं IPS आशुतोष मिश्रा? जिनकी मां की संदिग्ध हालत में हुई मौत; घर से कीमती जेवर भी गायब
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
2 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
4 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
6 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
7 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
8 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
10 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines