UP Wolf Attack Update: यूपी के बहराइच जिले में कई दिन से आतंक का सबब बने भेड़ियों को दबोचा जा रहा है। 6 भेड़ियों ने आतंक मचाया था। जिसके बाद अब वन विभाग की टीम ने 5वें आदमखोर को भी पकड़ लिया है। लेकिन इस टोली का सरदार ‘लंगड़ा भेड़िया’ अब भी आजाद घूम रहा है। विभाग को कुछ तो राहत मिली है, लेकिन लोगों में छठे भेड़िये की अब भी दहशत है। अब तक भेड़िये 8 लोगों की जान ले चुके हैं। इनके हमले में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। जिले की महसी तहसील में कई दिन से विभाग की ओर से ‘ऑपरेशन भेड़िया’ चलाया जा रहा है। विभाग ने 6 आदमखोरों की तलाश की थी। जिसके बाद अब तक 5 को पकड़ा जा चुका है।
यह भी पढ़ें : भेड़िए को मारना ही नहीं पालना भी क्राइम, इन 17 जानवरों को नहीं मार सकते हैं गोली, जाना पड़ सकता है जेल
5वां आदमखोर हरबंसपुर गांव के पास घाघरा नदी के किनारे से दबोचा गया है। अब इस झुंड का आखिरी भेड़िया पकड़ा जाना बाकी है। माना जा रहा है कि वह ही इन सबकी अगुआई कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार भेड़िये अब ग्रुप से अलग हो चुके हैं, ताकि जल्दी टीम के हाथ न लग सकें। वन विभाग की टीम को सोमवार रात को इस इलाके में भेड़िये के निशान मिले थे। लेकिन रात में ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। मंगलवार सुबह 4 टीमों ने ऑपरेशन चलाया। भेड़िये ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे जाल में दबोच लिया। जिसके बाद उसे पिंजरे में बंद कर दिया गया।
50 गांवों में मचा रखी थी दहशत
इससे पहले 29 अगस्त को मशक्कत के बाद झुंड का चौथा भेड़िया काबू में आया था। उसके बाद से ये दोनों भेड़िये सतर्क होकर विभाग को छका रहे थे। फिलहाल विभाग की टीम छठे लंगड़े आदमखोर की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने कहा है कि जब तक वह हाथ नहीं आता, खतरा बरकरार है। 17 जुलाई के बाद इलाके के 50 गांवों में इन भेड़ियों ने आतंक मचा रखा था।
जिला मजिस्ट्रेट (बहराइच) मोनिका रानी ने 2 सितंबर को भेड़ियों के हमलों में 7 बच्चों समेत 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। जिसके बाद पुलिस ने 200 सिपाहियों और शार्प शूटरों को इलाके में तैनात किया था। वहीं, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती और गोंडा की 25 टीमों को भेड़ियों की तलाश में लगाया गया था।
यह भी पढ़ें : Video: भेड़िए के जबड़े से मासूम को बचा लाई दादी; अब तक 9 बच्चों समेत 10 की मौत
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines