UP Ayodhya Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप समाजवादी पार्टी के नेता और बेकरी चलाने वाले मोईद खान और 2 अन्य लोगों पर लगे हैं। बेकरी में काम दिलाने मे बहाने बेकरी में ही काम करने वाले युवक ने नाबालिग को बुलाया था, लेकिन उसे देखकर बेकरी मालिक की नीयत खराब हो गई। फिर उसने और उसे बुलाने वाले युवक ने मिलकर अपनी हवस बुझाई।
लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी दी। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब लड़की गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भदरसा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। पॉक्सो एक्ट की धाराओं में FIR की गई है। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के तहत आने वाले गांव में वारदात अंजाम दी गई। फिलहाल दोनो आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें:OMG! ‘मौत का सामान’ लेकर पैदा हुआ बच्चा; पेट की हालत देख डॉक्टर्स चौंके, मुश्किल से बचाई जान
तबियत बिगड़ने पर जांच में मामले का खुलासा हुआ
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान भदरसा स्थित बेकरी के संचालक 65 वर्षीय मोईद खान और उसके कर्मचारी 20 वर्षीय राजू के रूप में हुई। राजू नाबालिग लड़की को काम दिलाने के बहाने बेकरी लेकर आया था। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पहले मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और राजू ने वीडियो बनाया। फिर राजू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को धमकाया।
घर पर घटना के बारे में बताने पर परिवार समेत जाने से मारने की धमकी भी दी, लेकिन सोमवार को अचानक पीड़िता की तबियत बिगड़ गई। मां-बाप उसे लेकर अस्पताल गए तो जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पूछने पर पीड़िता ने उन्हें पूरी बात बताई। फिर वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर मेडिकल रिपोर्ट सबमिट करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें:17 साल के नाबालिग ने डांस क्लास में फैलाई दहशत; चाकू मारकर 2 बच्चों की हत्या, 9 गंभीर घायल
थाना पूराकलंदर प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि हालांकि मोईद खान के समाजवादी पार्टी का नेता होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में उसके सपा नेता होने की बात सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने भी उसे सपा नेता बताया है, क्योंकि आरोपी राजू ने उसका परिचय सपा नेता के तौर पर ही पीड़िता को दिया था।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
2 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
18 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
20 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
22 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines