UP Assembly Special Secretary Died: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सचिव ब्रजभूषण दूबे की हादसे में मौत हो गई है। देर रात थाना पटरंगा के गनौली कट के पास हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। ओवरटेक करने की फिराक में विधानसभा सचिव की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस्ती के रहने वाले 52 साल ब्रजभूषण दुबे की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हुआ। दोनों पिता-पुत्र अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे। ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दूसरी लाइन में चली गई और डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार हुए लोगों को परिजनों को भी सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:जोधपुर की ब्यूटीशियन का ‘कातिल’ गिरफ्तार, अब मिलेंगे पुलिस को 8 सवालों के जवाब
ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ हादसा
CO आशीष नागर ने बताया कि बृजभूषण दूबे जनपद बस्ती के तहत आने वाले थाना पैक़ोलिया क्षेत्र के गांव सुरेखा खास के निवासी थे। गुरुवार रात करीब 12:30 उनका हादसा हुआ। वे अपने बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे के साथ अयोध्या से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। कार कृष्णा ड्राइव कर रहा था, लेकिन रोजा गांव चीनी मिल के पास हादसा हो गया। एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कृष्णा की कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे की सूचना कृष्णा ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही घायल विशेष सचिव ब्रजभूषण दूबे और उनके बेटे कृष्णा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने बृजभूषण दूबे को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण की हालत अब खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी वारदात! चलते ऑटो में गैंगरेप के बाद अर्धनग्न हालत में घूमती रही पीड़िता
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
20 mins agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
22 mins agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
56 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
5 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
9 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
21 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
22 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
23 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
23 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines