जोधपुर की ब्यूटीशियन का ‘कातिल’ गिरफ्तार, अब मिलेंगे पुलिस को 8 सवालों के जवाब

Jodhpur Beautician Murder Case Update: दुकानदार ने पड़ोस में खुले ब्यूटी पार्लर की मालकिन अनीता चौधरी को बहाने से घर बुलाया। पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की और लाश के टुकड़े करके बोरे में भरकर दफना दिए। मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है, आइए जानते हैं कि पुलिस को किन सवालों के जवाब उससे चाहिए?

Jodhpur Beautician Anita

Jodhpur Beautician Anita

विज्ञापन

Jodhpur Beautician Murder Accused Arrest: राजस्थान के जोधपुर में हुए ब्यूटिशियन अनीता चौधरी मर्डर केस का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन मुंबई के वर्ली इलाके से पुलिस ने दबोच लिया है। वारदात अंजाम देने के बाद वह वर्ली मुंबई के एक घर में छिपा बैठा था। मुखबिर से सुराग मिलने पर जोधपुर पुलिस टीम ने मुंबई पुलिस टीम की मदद से उसे पकड़ लिया।

आज दोपहर तक जोधपुर पुलिस गुलामुद्दीन को जोधपुर लेकर आएगी। यहां उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जा सकता है। रिमांड में उससे मर्डर केस को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कुछ सवालों की सूची बना रखी है, जिनके जवाब उससे चाहिए। गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा पहले से पुलिस गिरफ्त में है। दोनों ने मिलकर साजिश रचते हुए अनीता को घर बुलाकर मौत के घाट उतारा और लाश के टुकड़े करके बोरे में भरकर गड्ढे में दफना दिए।

विज्ञापन

गुलामुद्दीन से मिलेंगे इन सवालों का जवाब

  • अनीता की हत्या की क्यों की थी?
  • हत्याकांड में गुलामुद्दीन के साथ कौन शामिल हैं?
  • क्या गुलामुद्दीन ने अनीता की हत्या कर शव अपने घर में ही काटा था?
  • अनीता की हत्या लूट के लिए हुई, प्रॉपर्टी विवाद में हुई या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई?
  • प्रॉपर्टी डीलर तैयब अंसारी का इस हत्याकांड से क्या नाता है?
  • अनीता जो बैग लेकर ब्यूटी पार्लर से निकली थी वह कहां है?
  • अनीता के कपड़े कहां बदले गए थे?
  • गुलामुद्दीन को जोधपुर से फरार करने और फरारी काटने में किनका सहयोग रहा?

यह भी पढ़ें:IPS सुमित कुमार कौन? जिन्होंने प्रमोशन के बदले मांगी आबरू, CM ने शुरू कराई जांच

जानें क्या है अनीता चौधरी मर्डर केस?

बता दें कि गत 26 अक्टूबर को जोधपुर में मेन बाजार में खुले ब्यूटी पार्लर की मालकिन अनीता चौधरी लापता हो गई थी। वह अपने पार्लर से निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। पत्नी ने शहरभर में, रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाशने के बाद उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। जांच करते हुए पुलिस को गुलामुद्दीन के बारे में पता चला और CCTV में भी वह एक ऑटो में बैठकर कहीं जाती दिखी। ऑटो वाले को पकड़कर पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि उसने अनीता को गुलामुद्दीन के घर छोड़ा था। पुलिस वहां पहुंची तो उसकी पत्नी आबिदा पुलिस को देखकर घबरा गई।

विज्ञापन

आबिदा  की घबराहट से शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने अनीता की हत्या का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर घर के पास एक गड्ढे से अनीता की लाश के टुकड़े बरामद किए गए। आबिदा ने कर्ज उतारने के लिए गहने लूटने के लिए अनीता की हत्या करने की बात कही, लेकिन पुलिस कई एंगल से केस की जांच कर रही है। उसने बताया कि अनीता को बहाने से घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया। फिर उसे मारकर लाश के टुकड़े करके बोरे में भरकर दफना दिए। गुलामुद्दीन पहले से फरार था, लेकिन अब पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ