UP विधानसभा के सचिव की हादसे में मौत; ब्रजभूषण बेटे के साथ जा रहे थे लखनऊ

Accident of UP Special Secretary: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सचिव ब्रजभूषण दूबे की हादसे में मौत हो गई है। उनकी कार का एक्सीडेंट अयोध्या में हुआ। हादसे में उनका बेटा गंभीर घायल हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

UP Assembly Special Secretary Car Accident

टक्कर लगने से कार बुरी तरह डैमेज हो गई।

विज्ञापन

UP Assembly Special Secretary Died: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सचिव ब्रजभूषण दूबे की हादसे में मौत हो गई है। देर रात थाना पटरंगा के गनौली कट के पास हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। ओवरटेक करने की फिराक में विधानसभा सचिव की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस्ती के रहने वाले 52 साल ब्रजभूषण दुबे की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हुआ। दोनों पिता-पुत्र अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे। ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दूसरी लाइन में चली गई और डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार हुए लोगों को परिजनों को भी सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:जोधपुर की ब्यूटीशियन का ‘कातिल’ गिरफ्तार, अब मिलेंगे पुलिस को 8 सवालों के जवाब

विज्ञापन

ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ हादसा

CO आशीष नागर ने बताया कि बृजभूषण दूबे जनपद बस्ती के तहत आने वाले थाना पैक़ोलिया क्षेत्र के गांव सुरेखा खास के निवासी थे। गुरुवार रात करीब 12:30 उनका हादसा हुआ। वे अपने बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे के साथ अयोध्या से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। कार कृष्णा ड्राइव कर रहा था, लेकिन रोजा गांव चीनी मिल के पास हादसा हो गया। एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कृष्णा की कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे की सूचना कृष्णा ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही घायल विशेष सचिव ब्रजभूषण दूबे और उनके बेटे कृष्णा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने बृजभूषण दूबे को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण की हालत अब खतरे से बाहर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ