National Media Club: उत्तर प्रदेश विधानसभा सेंट्रल हॉल में दिनांक 24 जनवरी 2023 को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नेशनल मीडिया क्लब (National Media Club) की उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्टरी 2023 और लीडरशिप लेसंस फ्रॉम रामायण (Leadership Lessons from Ramayana) का विमोचन किया।
आम लोगों के लिए मददगार है डायरेक्टरी
मीडिया डायरेक्टरी का विमोचन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब की ओर से इसे पिछले 5 वर्षों से प्रकाशित किया जा रहा है। यह प्रदेशभर में काफी लोकप्रिय है। डायरेक्टरी आम लोगों के लिए मददगार है, क्योंकि इसके माध्यम से कोई भी पत्रकार या आम नागरिक बड़ी आसानी से वरिष्ठ अधिकारी, विधायकों, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकता है।
जिले से दिल्ली तक के कार्यालयों के नंबर
इस डायरेक्टरी में प्रदेश के राजनेताओं और अधिकारियो के अलावा जिला स्तर के पत्रकारों के भी नंबर हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति प्रदेश के किसी भी स्तरीय अधिकारी या पत्रकार से संपर्क कर सकता है। डायरेक्टरी के माध्यम से जनता को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। मीडिया डायरेक्टरी में लोगों को राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री और उनके कार्यालयों की संपर्क जानकारी उपलब्ध कराती है।
सभी विधाओं के पत्रकारों से भी कर सकेंगे संपर्क
इसमें पुलिस विभाग से जुड़े सभी प्रमुख अधिकारियों के नाम और नंबर हैं। राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त पत्रकारों, प्रदेश के सभी जिलों के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के नाम और नंबर आपको इसमें मिल जाएंगे।
लीडरशिप लेसंस फ्रॉम रामायण से लोग होंगे प्रेरित
लीडरशिप लेसंस फ्रॉम रामायण डायरी का विमोचन भी इसके साथ ही किया गया। इस डायरी का मुख्य लक्ष्य भगवान श्रीराम की लगन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हुए जनता को प्रेरित करना है। लेसंस फ्रॉम रामायण पर अपनी बात रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि यह लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महाना ने रमेश अवस्थी और उनके नेशनल मीडिया क्लब के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ पत्रकार रहे शामिल
नेशनल मीडिया क्लब की मीडिया डायरेक्टरी 2023 और लीडरशिप लेसंस फ्रॉम रामायण के इस विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहें। इसमे विधा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे, प्रदेश मान्यता समिति के सचिव शिव शरण सिंह, यूपीडा के सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय, राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय संपादक कलानिधि मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र द्विवेदी, अजय कुमार, विजय शंकर पंकज, शशि पांडेय, दिलीप सिंह, चन्द्र किशोर शर्मा, समेत विधानसभा के कई वरिष्ठ अधिकारी के नाम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines