उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे ‘इंडिया’ गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने साफ लफ्जों में कहा कि गठबंधन में बराबर का सम्मान और बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए. उन्होंने 150 सीटों की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा, “150 सीटों की मांग किसने की? हमने तो असल में 200 सीटों की बात की थी. कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है. जब तक हमें सीटें नहीं मिलेंगी और हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, तब तक जीतेंगे कैसे?”
यह भी पढ़ें : UP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना ‘ट्रिपल कार्ड’, जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
‘बिना लड़े कोई कैसे जीत सकता है?’
कांग्रेस प्रभारी ने आगे जोर देकर कहा कि चुनाव में मजबूती से उतरना ही जीत का रास्ता तय करता है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “हम तभी जीत सकते हैं जब हमें सीटें मिलेंगी. हम तभी जीत सकते हैं जब हम चुनाव लड़ेंगे. क्या कोई बिना चुनाव लड़े भी कभी जीतता है?” सीटों का बंटवारा अक्टूबर के महीने में ही अंतिम रूप से तय हो जाना चाहिए, ताकि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जमीन पर तैयारी करने का पूरा वक्त मिल सके. उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस बातचीत में लचीला रुख रखेगी. उन्होंने कहा, “जब सीटों के बंटवारे की बात आती है, तो हम संविधान की तरह लचीले हैं. थोड़ा झुकना भी पड़े, तो हम झुकेंगे.”
‘बात सीट की नहीं जीत की है’
दूसरी ओर, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस के इस दबाव पर सधे हुए अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए साफ किया कि प्राथमिकता सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीत है. अखिलेश यादव ने लिखा, “मक़सद जब साफ़ हो तो हाथ में हाथ होता है. निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है! बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है, बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो. फिर दोहराते हैं: बात सीट की नहीं जीत की है.”
अखिलेश ने आगे कहा कि यह जीत गठबंधन के दलों से बढ़कर संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए जरूरी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सीटों की यह रस्साकशी बातचीत की मेज पर क्या रुख लेती है.
यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी?
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
25 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
53 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines