अलीगढ में युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लैब संचालक पर लगाया ये आरोप

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सुखरावली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Aligarh News

Aligarh News

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव सुखरावली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें, मृतक अलीगढ़ थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव सुखरावली का रहने वाला है। वह धनीपुर स्थित हेल्थ डायग्नोस्टिक्स पर ब्लड सैंपल लेने का काम करता था। खबर के अनुसार, लैब संचालक की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि मृतक लैब से नौकरी छोड़कर दूसरी जगह जाना चाहता था। लेकिन लैब संचालक उससे काम छोड़ने की एवज में 500,000 रुपये की मांग करता था। इसी के चलते वह काफी परेशान रहने लगा था। बाद में उसने तंग आकर ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

Advertisment

परिजनों ने लगाया ये आरोप

परिजनों का कहना है कि लैब संचालक दानवीर पर अपने ग्राहकों को तोड़ने का आरोप लगाकर पैसे की मांग करता था। लैब संचालक की प्रताड़ना से तंग युवक ने शनिवार शाम 7 बजे गांव के बाहर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर सुसाइड करने की असली वजह का पता लगाने कोशिश कर रही है। मृतक के परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ