Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक महिला आत्महत्या करने वाली थी। लेकिन पुलिस ने उसकी जान बचा ली। महिला आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी पर बने पुल के ऊपर पहुंची थी। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने पुलिस के सामने बार-बार यही कहा कि वह जान देना चाहती है। लेकिन पुलिस ने महिला को कूदने से पहले ही रेलिंग से ऊपर खींच लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया। मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। लोगों ने बताया कि रामबाग इलाके से वाटर वर्क्स की तरफ जाते समय जवाहर पुल पर एक महिला खड़ी दिखाई दी।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! बिहार-बंगाल में तूफान-बारिश; जानें ओडिशा में अब कैसे हालात? पढ़ें साइक्लोन DANA पर ताजा अपडेट
वह अचानक पुल की रेलिंग के ऊपर चढ़ गई। लोगों को किसी अनहोनी का अहसास हो चुका था। लेकिन ऐन मौके पर रामबाग की ओर से PRV 0017 आ गई। पुलिस ने जैसे ही महिला को रेलिंग पर चढ़े देखा। गाड़ी रुक गई और एक पुलिसकर्मी ने महिला को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। जिसके बाद उसे रेलिंग से खींचकर बाहर निकाला गया। अगर पीआरवी टीम मौके पर नहीं आती तो महिला यमुना में कूद जाती। महिला चीखने लगी। महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे लोग छोड़ दें। वह नदी में कूदकर अपनी जान देना चाहती है।
पुलिस ने महिलाओं से मांगी मदद
वहीं, महिला को चीखते देख लोगों की भीड़ लग गई। UP पुलिस ने रास्ते से गुजर रही कुछ महिलाओं को भी रोका। पुलिस ने उनसे अपील की कि वे उसे समझाएं। जिसके बाद मुश्किल से महिला को जान न देने के लिए मनाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे सिर्फ 6 महीने घर में रखते हैं। फिर कोई न कोई आरोप लगाकर उसे घर से निकाल दिया जाता है। अगर उसके साथ कुछ भी हुआ तो ससुराल वाले ही जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने इसके बाद परिजनों से बात की। बताया जा रहा है कि समझा-बुझाकर महिला को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:गुजरात के बाद अब UP के इस शहर के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेज फिरौती भी मांगी
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines