UP Husband Illegal Relations: जब मौका मिलता पति बाथरूम में घुस जाता था। काफी-काफी देर अंदर ही रहता था। पति डेली ऐसा करने लगा तो पत्नी को शक हुआ। इसलिए उसने उसे रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की और ऐसा हो भी गया। पत्नी ने उसे एक ऐसा काम करते देखा, जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जो हुआ, जानकर दोनों के परिजन भी हैरान रह गए। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। पति-पत्नी दोनों की इस समय काउंसिलिंग चल रही है।
यह भी पढ़ें: जीवनसाथी का जानबूझकर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना क्रूरता, हाईकोर्ट का अहम फैसला पढ़ें
पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई
मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी ने पति को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते पकड़ लिया था। वह बाथरूम में अपनी प्रेमिका से बातें करता रहता था। हर रोज ऐसा होता था और एक दिन उसने उसे पकड़ लिया। इस बारे में परिवार से बात की तो उन्होंने भी सहयोग नहीं किया। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर तलाक की कोर्ट में अर्जी लगाई। कोर्ट ने दोनों को 6 महीने का समय देते हुए काउंसिलिंग कराने के लिए काउंसिलर के पास भेज दिया।
यह भी पढ़ें: कहीं तुम नपुंसक तो नहीं…पति का सुहागरात मनाने से इनकार तो पत्नी ने काटा बवाल, पुलिस तक पहुंचा विवाद
पति ने भी पत्नी के अवैध संबंध बताए
बताया जा रहा है कि 17 सितंबर को काउंसिलिंग के लिए आया दंपती काउंसलर के सामने पर लड़ने लगा। पत्नी ने पति पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया तो पति भी भड़क गया। उसने पत्नी पर एक प्रोफेसर के साथ रिलेशन में होने के आरोप लगा दिए। इस तरह सामने आया कि दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते हैं। दोनों की शादी कुछ साल पहले ही हुई और दोनों ही प्रोफेशनल हैं, फिर भी काउंसिलर ने दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
17 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
18 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines