---विज्ञापन---

देश angle-right

कहीं तुम नपुंसक तो नहीं…पति का सुहागरात मनाने से इनकार तो पत्नी ने काटा बवाल, पुलिस तक पहुंचा विवाद

Husband Denial For Physical Relations: कहीं तुम नपुंसक तो नहीं, जो सुहागरात मनाने से इनकार कर रहे हो, कहते हुए पत्नी ने इतना बवाल काटा कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। वहीं दोनों पक्ष भी आपस में विवाद सुलझाने में जुटे हैं। यह अजीबो गरीब मामला उत्तर […]

---विज्ञापन---

Husband Denial For Physical Relations: कहीं तुम नपुंसक तो नहीं, जो सुहागरात मनाने से इनकार कर रहे हो, कहते हुए पत्नी ने इतना बवाल काटा कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। वहीं दोनों पक्ष भी आपस में विवाद सुलझाने में जुटे हैं। यह अजीबो गरीब मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना पिनाह क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके की है। भदरौला निवासी लड़की की शादी 8 महीने पहले गाजियाबाद निवासी युवक से हुई।

यह भी पढ़ें: जीवनसाथी का जानबूझकर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना क्रूरता, हाईकोर्ट का अहम फैसला पढ़ें

---विज्ञापन---

ससुरालियों ने साथ देने की बजाय मारा पीटा

बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक धूमधाम से शादी की। करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए थे, लेकिन सुहागरात को ही पति संबंध बनाने से आनाकानी करने लगा। उस समय तो वह शांत रही। अगले दिन फिर ऐसा ही हुआ तो उसे कुछ शक हुआ। उन्हें इस बारे में अपनी ननद से बात की तो परिवार में हंगामा मच गया। ससुरालियों ने भी साथ देने की बजाय उसके साथ मारपीट करके उसे प्रताड़ित किया।

यह भी पढ़ें: Hoysala Temples Listed As World Heritage: यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होयसल मंदिर, जानिए क्या है इसकी खासियत

---विज्ञापन---

अचानक पति के नपुंसक होने का पता चला

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ससुरालियों ने उससे दहेज की मांग की। वे उसे बुलेट बाइक और 2 लाख रुपए मांगने लगे। इस बीच पति ने और ज्यादा दूरियां बना लीं। कुछ दिन की जद्दोजहद के बाद अचानक उसे पता लगा कि पति नपुंसक है। वह बाप बनने के लायक ही नहीं है, इसलिए वह पत्नी से दूर रहता है। यह जानकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस बारे में उसने अपने मायके वालों को बताया।

यह भी पढ़ें: Watch Video: ये हैं देश के सबसे अमीर गणपति बप्पा, इतने करोड़ का बीमा भी हुआ

---विज्ञापन---

पुलिस को 6 ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दी

पीड़िता के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही मायके वाले ससुराल आए और विरोध जताया तो ससुरालियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस को अपने पति विशाल, ससुर रतिराम, देवर बबलू, रोबिन, देवरानी नेहा, ननद सोनी के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने और विरोध करने पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया।

First published on: Sep 19, 2023 10:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola