हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP Weather: 8℃ तक लुढ़का यूपी का पारा,15 जिलों में छाएगा घना कोहरा, पढ़ें वेदर अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह शाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 30 नवंबर के लिए राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हवाओं के चलते किसी दिन पारा ज्यादा गिर जाता है तो किसी दिन सामान्य रहता है। बीते दिन यूपी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 नवंबर को यूपी के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कई जिलों में सुबह शाम को ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में धूप की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। जानिए आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आज कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, कई जगह पर मौसम शुष्क ही रहेगा, रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में शुष्क मौसम दिसंबर के शुरुआती एक हफ्ते तक रहने की संभावना है। इसके अलावा 30 नवंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जिन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा इसमें गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, शामली और सहारनपुर का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार में पड़ेगी भयंकर ठंड, ठिठुरने लगे हाथ और विजिबिलिटी जीरो; देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

बीते दिन कितना रहा तापमान?

यूपी के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5℃ दर्ज किया गया। वहीं, कई जिलों में रात में सर्द हवाओं की वजह से ज्यादा ठंडक का एहसास हुआ। बुलंदशहर की बात करें तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की बात कही। प्रदेश में अभी बारिश के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में गिरेगा तापमान, पढ़ें अपडेट

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola