UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में गिरेगा तापमान, पढ़ें अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह शाम की सर्दी में रोज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर के लिए कई जिलों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather
विज्ञापन

UP Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होने को है लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अभी भी कड़ाके की सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। हालांकि बीतते दिनों के साथ कई जिलों में लगातार पारा लुढ़क रहा है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 28 नवंबर के बाद से यूपी के 15 जिलों में तापमान कम होने की संभावना जताई जा रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 28 नवंबर के लिए 15 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यूपी के जिन जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है उसमें देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत का नाम शामिल है। हालांकि आज सुबह इनमें से कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला और कई में मौसम साफ रहा।

Advertisment

बीते दिन की बात करें तो यूपी में न्यूनतम तापमान 9.8℃ तक पहुंच गया। इसके अलावा अयोध्या, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर में 10℃ तक तापमान दर्ज किया गया। मेरठ 10.2℃, बरेली 10.4℃, नजीबाबाद 10.5℃, फुरसतगंज 10.4℃ और कानपुर में 10.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

फेंगल तूफान का असर

मैसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दिसंबर 2024 के पहले हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा 28 और 29 नवंबर को यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। दूसरी तरफ देश में फेंगल तूफान का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसका असर कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि तूफान की वजह से चलने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़ने से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ