Unnao bizarre theft case: उन्नाव में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मुर्गी चोर को पकड़ा है. जो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार की पिछली सीट और डिग्गी में भरकर मुर्गियों को बेचने के लिए कानपुर जा रहा था. पुलिस ने डिजायर कार की तलाशी के दौरान पिछली शीट और डिग्गी से चोरी की 36 मुर्गियां भी बरामद कर ली हैं. जिन्हें बेचने के लिए पकड़ा गया आरोपी सरोज अपनी कार की डिग्गी में भरकर कानपुर ले जा रहा था. आपको बता दें कि बीते 17 दिसम्बर को फतेहपुर 84 थानाक्षेत्र के सुभाष नगर कस्बे के रहने वाले शरीफ पुत्र सिद्धिक ने पुलिस को एक सूचना दी. शरीफ ने बताया कि उसके मुर्गी फॉर्म से जाली काटकर 48 मुर्गियां चोरी हो गई हैं. शरीफ ने बताया कि चोरी की यह घटना तीन अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी गई है. तीनों चोर स्विफ्ट डिजायर में भरकर मुर्गियां चोरी कर ले गए हैं. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया.
पहले भी कई बार फार्म से मुर्गियां हो चुकी थीं चोरी
पंजीकृत मुकदमे के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटना में शामिल तीन में से एक युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर 36 मुर्गियां भी बरामद कर ली. बाकी दो अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयारता है. शिकायतकर्ता शरीफ ने बताया कि इसके पहले भी कई बार उसके फार्म से मुर्गियां चोरी हो चुकी हैं. लेकिन कई बार शर्मिंदगी तो कई बार मुर्गी चोरी की शिकायत करना मुनासिब न समझ कर, नजरअंदाज कर देता था. लेकिन इस बार जब जाल काटकर एक साथ 48 मुर्गियां चोरी हो गई तब उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: UP में एक्सप्रेसवे पर तय की गई नई स्पीड लिमिट, कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
कानपुर बेचने जाने के दौरान पुलिस ने पकड़ा
पुलिस को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि मुर्गी चोर एक डिजायर कार में मुर्गी भरकर कानपुर बेचने जा रहा है. पुलिस ने सूचना पर बहादुरखेड़ा मोड़ पर चेकिंग शुरू की. इसी दौरान पुलिस को सामने से आती हुई एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर UP15 AM 3966 दिखाई दी. पुलिस के रोकने पर गाड़ी चला रहे युवक ने गाड़ी रोक दी. गाड़ी चेकिंग के दौरान पिछली सीट और डिग्गी से पुलिस ने 36 जीवित मुर्गियां बरामद की.
पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक सरोज ने बताया कि वह इन मुर्गियों को कानपुर बचने के लिए ले जा रहा है. कड़ाई से पूछताछ पर सरोज ने मुर्गी फार्म में जाली काटकर मुर्गी चोरी की घटना कारित करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक सरोज अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरियां करता रहा है. पुलिस अभी सिर्फ सरोज को ही गिरफ्तार कर पाई जबकि उसके दो अन्य सभी अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप के टैरिफ से भदोही का कार्पेट व्यापार तबाह’, राहुल गांधी को जनसंसद में बुनकरों ने बताई जमीनी हकीकत
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines