चाची के प्यार में इस कदर पागल हुआ भतीजा, अवैध संबंध बनाने के लिए चाचा की चढ़ा दी बलि

UP Crime News: पुलिस ने परिवार वालों और अन्य लोगों से मिली जानकारी के बाद भतीजे को शक के आधार पर हिरासत किया तो हत्याकांड का राज खुल गया।

Crime News, UP Crime News, Illicit Relation News, Pilibhit Crime News, Pilibhit Murder News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां अपनी चाची के साथ अवैध संबंधों में पड़ कर युवक ने चाचा की हत्या कर दी। गांव वालों ने जब खेत में शख्स का शव देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

खेत में मिला था शव

जानकारी के मुताबिक मामला गजरौला का है। यहां रहने वाले नंदलाल (28) का 23 अक्टूबर को गांव के पास खेत में शव पड़ा मिला था। किसी काम से खेतों पर गए गांव वालों ने जब उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस और नंदलाल के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार वालों ने बताया कि नंदलाल रुद्रपुर (उत्तराखंड) की एक फैक्ट्री में काम करता था।

विज्ञापन

ऐसे खुला भतीजे से अवैध संबंधों का राज

वहीं इलाका पुलिस भी हत्याकांड की जांच में जुट गई। जांच में सामने आया है कि नंदलाल की पत्नी का उसके भतीजे के साथ कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था। बताया गया है कि करीब एक साल पहले नदंलाल को इस अवैध संबंध की भनक लग गई थी। इस दौरान नंदलाल और उसके भतीजे में विवाद भी हुआ था। इस जानकारी पर पुलिस ने शक के आधार पर भतीजे को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया।

विज्ञापन

पांच साल से थे अवैध संबंध

आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल से उसका चाची के साथ अवैध संबंध था। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक दिन चाचा को इस बात की भनक लग गई। विवाद होने के बाद उसने चाचा की हत्या की योजना बनाई। बताया गया है कि अब फिर से आरोपी का अपने चाचा के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने चाचा के सिर पर डंडा मार दिया। खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ