75 साल का दूल्हा, सेहरा सजा घोड़ी पर चढ़कर आया, दरवाजे से दुल्हन ने उल्टे पांव भगाया

Banda 75 Year Old Man Wedding: दूल्हे ने अपनी शादी के लिए नया प्लान तैयार किया है, उसका कहना है कि अब वह दोबारा बारात लेकर जाएगा तो, किसी को बताएगा नहीं और चुपचाप अपनी होने वाली दुल्हन को विदा कराकर ले जाएगा।

Banda 75 year old man Wedding, Uttar Pradesh Wedding, Wedding, Hindi News, Banda News, Uttar Pradesh News

Banda 75 Year Old Man Wedding: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 75 साल के बुजुर्ग की शादी में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, ज्यादा बाराती होने के कारण नाराज होकर दुल्हन ने बारात लाने से मना कर दिया था। लेकिन, अब दूल्हे ने अपनी शादी के लिए नया प्लान तैयार किया है, उसका कहना है कि अब वह दोबारा बारात लेकर जाएगा तो, किसी को बताएगा नहीं और चुपचाप अपनी होने वाली दुल्हन को विदा कराकर ले जाएगा।

दूल्हे ने कहा आज बारात नहीं जाएगी

यह अजीबोगरीब मामला बांदा जिले के नरैनी तहसील के रिसौरा गांव का है, यहां 22 अक्टूबर रविवार शाम को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की गाजे बाजे के साथ बारात ले जाने की तैयारी हुई। इस शादी के लिए पूरे रीति रिवाजों से महिलाओं द्वारा मंगलगीत, नेग संपन्न हुए और दूल्हे ने पगड़ी पहनकर बारात ले जाने से पहले मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना भी की। इसके बाद गांव के सैकड़ों लोगों के साथ बारात जा रही थी। चारों तरफ खुशियों का माहौल था, बारात जाने से पहले दूल्हे का देवी पूजन व कार्यक्रम भी हो गया था, लेकिन अचानक दूल्हे ने यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि आज बारात नहीं जाएगी, उसकी दुल्हन ने मना किया है। यह सुनकर लोग हैरान परेशान हुए और अपने-अपने घर लौट गए।

ज्यादा बाराती होने की वजह से लौटा दिया था

दरअसल, बारात लाने से दुल्हन ने इसलिए मना कर दिया था कि बारातियों की संख्या 400 से 500 थी। दुल्हन ने दूल्हे से यह भी कहा था कि 100 बारातियों का स्वागत मैं कर सकती थी। दूल्हे रामसजीवन ने बताया कि बाराती 400 से 500 हो जाने कारण बारात लाने से मना किया था, क्योंकि वह इतने लोगो का स्वागत नहीं कर सकती थी। अब उसने प्लान किया कि अब वह चुपचाप बारात ले जाएगा और दुल्हन को विदा कराकर ले जाएगा। दूल्हे रामसजीवन कहना था आदमी मानता नहीं है, अब वह किसी को बताकर नहीं जाएगा। बारात न जाने के कारण वह दुःखी हो गया था उसने यह भी बताया कि दुल्हन अभी भी उससे रात-रात भर बातें करती है और वह खुद कहती है कि शादी होकर रहेगी।

महिला से एक बारात में हुई थी मुलाकात

अपनी शादी को लेकर बुजुर्ग ने बताया कि उसकी पत्नी की 20 साल पहले मौत हो चुकी है, उसके दो बेटे हैं, जिनकी भी शादी हो चुकी है और वह नाई का काम करता है। उसने आगे बताया कि पिछले साल महोबा जिले में एक बारात में उसकी मुलाकात कथित तौर पर एक महिला से हुई थी, जिससे शादी की बात चल रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ