Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उमेश पाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार अतीक अहमद के बहनोई (जीजा) अखलाक को प्रयागराज कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है।
अखलाक को कथित तौर पर उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटरों को शरण देने और हत्या के बाद भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित नौचंदी इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उमेश पाल की हत्या करने के बाद शूटरों और अतीक अहमद के बेटे असद को भगाने में अखलाक ने मदद की थी।
यह भी पढ़ेंः एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद के जीजा को मेरठ से किया अरेस्ट
28 मार्च को अतीक समेत तीन लोगों को हुई थी सजा
जानकारी के मुताबिक माफिया से नेता बने अतीक अहमद को प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी ठहराया था। इसके बाद कोर्ट ने मृतक उमेश पाल के अपहरण मामले में अतीक को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 43 साल में पहली बार अतीक अहमद को सजा हुई है। अतीक के खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। प्रयागराज कोर्ट ने अतीक अहमद के अलावा दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को भी उम्रकैद की सजा के साथ जुर्माना भी लगाया था। उमेश पाल मामले में अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत 7 अन्य आरोपियों को बरी किया गया था।
राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश की हुई थी हत्या
बता दें कि वर्ष 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल हत्याकांड में भी अतीक को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उमेश पाल के साथ उनके दो सुरक्षाकर्मियों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines