---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Umesh Pal Murder Case: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद के जीजा को मेरठ से किया अरेस्ट

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर अतीक अहमद के जीजा अखलाख को मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि उमेश पाल हत्याकांड में अखलाक को कथित तौर पर शूटरों को शरण देने और वारदात के बाद भागने में मदद […]

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर अतीक अहमद के जीजा अखलाख को मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि उमेश पाल हत्याकांड में अखलाक को कथित तौर पर शूटरों को शरण देने और वारदात के बाद भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अखलाश उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमेश पाल की हत्या करने के बाद शूटर व अतीक अहमद का बेटा असद गिरफ्तार किए गए अखलाक की मदद से ही फरार हुआ था।

---विज्ञापन---

एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को अतीक को ठहराया था दोषी

बता दें कि माफिया डॉन से राजनेता बने अतीक अहमद को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने मृतक उमेश पाल के अपहरण मामले में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बता दें कि अतीक अहमद के खिलाफ पिछले 43 वर्षों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसे पहली बार किसी मामले में दोषी ठहराया गया और सजा दी गई।

अदालत ने अतीक अहमद के अलावा दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को उम्रकैद की सजा सुनाई और तीनों दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

---विज्ञापन---

मामले में अतीक के भाई अशरफ समेत 7 आरोपी बरी

मामले में अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत सात अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में एक वकील और मुख्य गवाह उमेश पाल की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अतीक उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी है। उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मियों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व सांसद और विधायक अतीक को उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद की साबरमती जेल से 24 घंटे की लंबी ड्राइव के बाद सोमवार को प्रयागराज की नैनी जेल ले आई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2023 08:15 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola