Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद यूपी पुलिस (UP Police) की ओर से की गई कार्रवाई के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है।
बताया गया है कि बरेली की जेल में बंद अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के भाई अशरफ (Ashraf) ने कोर्ट में अपील की है। उसने कहा है कि मेरी जान को खतरा है। मुझे जेल से बाहर नहीं निकाला जाए।
जेल में बंद अशरफ ने जताई है ये आशंका
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद का भाई अशरफ डरा हुआ है। बरेली जेल में बंद पूर्व विधायक अशरफ ने जेल से बाहर ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ कोर्ट में अपील की है। अशरफ ने आशंका जताई है कि अगर उसे जेल से बाहर निकाला गया तो उसकी हत्या की जा सकती है।
यह भी पढ़ेंः एनकाउंटर के बाद अतीक के परिवार में खलबली, पत्नी ने जिला कोर्ट में लगाई ये अर्जी
2005 में की गई थी विधायक राजू पाल की हत्या
बता दें कि अशरफ और उसका भाई अतीक अहमद पिछले हफ्ते प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के मामले में फिर से सुर्खियों में हैं। अधिवक्ता उमेश पाल वर्ष 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह थे। इलाहाबाद (पश्चिम) विधानसभा सीट जीतने के कुछ महीने बाद राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। राजू पाल ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई खालिद अजीम को हराया था।
यह भी पढ़ेंः प्रयागराज पुलिस की लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, अतीक का फ्लैट सील, दो लग्जरी कारें जब्त
अतीक साबरमती तो अशरफ बरेली जेल में हैं बंद
राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद, उसके भाई और पूर्व विधायक अशरफ को मुख्य आरोपी बनाया गया था। ये सबी सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। अशरफ बरेली जेल तो वहीं अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद हैं। इसी बीच अशरफ ने अदालती सुनवाई या जेल से ट्रांसफर के लिए बरेली जेल से बाहर ले जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि उसे डर है। रास्ते में उसकी हत्या कर दी जाएगी।
उमेश हत्याकांड के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बताया गया है कि अशरफ की याचिका उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद सामने आई है। इस उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में से एक अरबाज को सोमवार को प्रयागराज के नेहरू पार्क में मुठभेड़ के दौरान ढेर किया गया गया था। पुलिस का दावा है कि हत्या में इस्तेमाल कार को अरबाज चला रहा था। उसने भी फायरिंग की थी।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines