Umesh Pal murder Case: प्रयागराज से पंकज चौधरी की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder Case) में नामजद आरोपी और पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी पेश की है।
बताया गया है कि एक हफ्ते बाद हाईकोर्ट इस अर्जी पर सुनवाई करेगा। बता दें कि हत्याकांड में फरार होने के बाद प्रयागराज पुलिस की ओर से शाइस्ता परवीन के खिलाफ हाल ही में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ेंः अतीक की पत्नी और बेटा भी मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल, शाइस्ता पर इतने का ईनाम घोषित
हाईकोर्ट में बोला- सियासी कारणों से फंसाया गया
जानकारी के मुताबिक सोमवार को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की ओर से इलाहाबाई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई है। इसमें शाइस्ता ने खुद को बेगुनाह बताया है। कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को सियासी कारणों से फंसाया गया है। उमेश पाल हत्याकांड से उनका कोई लेनादेना नहीं है। शाइस्ता परवीन हत्याकांड के बाद से फरार है।
यह भी पढ़ेंः अतीक अहमद का एक और गुर्गा कब्जे में, अब पुलिस ने शूटर बल्ली पंडित को उठाया
सदाकत की न्यायिक हिरासत बढ़ी
वहीं दूसरी ओर से सीजेएम डीके गौतम की कोर्ट ने सदाकत की न्यायिक हिरासत 11 दिनों के लिए बढ़ा दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई। बताया गया है कि सुरक्षा कारणों से अभी सदाकत न्यायिक हिरासत में रहेगा।
वहीं सदाकत के वकील ने कोर्ट में कहा कि हिरासत में पुलिस उसे टॉर्चर कर रही है। वहीं कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं मामले में जल्द चार्जशीट दायर करें, ताकि आगे की कार्रवाई शुरू हो सके। सदाकत मामला की अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
8 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
12 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines