Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में बुधवार को पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया।
प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस बुलडोजर (Bulldozer Action) लेकर अतीक (Atiq Ahmad) के गुर्गों के घर पहुंची। इसके बाद घरों को ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया है कि जिस इलाके में यह कार्रवाई हो रही है, वहां से अतीक का घर नजदीक ही है। पुलिस की इस कार्रवाई को तस्वीरों और वीडियोज (Photos and Videos) में देखें।
इलाके में तैनात है भारी फोर्स
प्रयागराज में हो रही इस कार्रवाई के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। भारी संख्या में फोर्स और पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पुलिस ने अतीक के गुर्गे के घर पर हो रहे बुलडोजर एक्शन को देखते हुए इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ हो रही इस कार्रवाई के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः अतीक अहमद के गुर्गों पर बुलडोजर एक्शन, लखनऊ के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई
लखनऊ की कार्रवाई के बाद प्रयागराज में एक्शन
बता दें कि मंगलवार देर रात प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ में भी कार्रवाई की थी। यहां अतीक अहमद के फ्लैट को सील करते हुए दो लग्जरी कारों को जब्त किया था। पुलिस का दावा है कि यहां उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपी रुके थे।
जानकारी के मुताबिक अतीक के गुर्गों के घर पर हुई कार्रवाई के दौरान असलहा भी मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता कि एक सिपाही घर में मिली रायफल (संभवतः) को लेकर जा रहा है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
13 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines