Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के गुर्गों पर बुलडोजर एक्शन, लखनऊ के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद कार्रवाइयों का दौर जारी है। मंगलवार रात लखनऊ में अतीक अहमद (Atiq Ahmad) का फ्लैट और लग्जरी कारें जब्त करने के बाद प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन (Bulldozer Action) देखने को मिला है। यहां पुलिस बुलडोजर लेकर अतीक अहमद के गुर्गों के घर पहुंची है।
Umesh Pal murder case | Uttar Pradesh: Bulldozer brought to demolish properties of accused, in Prayagraj, in the case who are also close aides of gangster Atique Ahmed. pic.twitter.com/4lRxWz7M8F
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 1, 2023
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात प्रयागराज पुलिस ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बड़ी कार्रवाई की थी। यहां महानगर इलाके में अतीक के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में फ्लैट को सील करते हुए उसकी दो लग्जरी कारों को जब्त किया था।इस कार्रवाई के अगले दिन यानी आज बुधवार को प्रयागराज में कार्रवाई की गई है।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद का भाई अशरफ डरा हुआ है। बरेली जेल में बंद पूर्व विधायक अशरफ ने जेल से बाहर ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ कोर्ट में अपील की है। अशरफ ने आशंका जताई है कि अगर उसे जेल से बाहर निकाला गया तो उसकी हत्या की जा सकती है।
बता दें कि आज करीब 18 साल पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अतीक अहमद और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में राजू पाल की पत्नी और वर्तमान में सपा की विधायक पूजा पाल वादी हैं। तीन दिन पहले राजू हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को कोर्ट में सुनवाई से लौटते समय गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: