Umesh Pal Murder Case: अतीक के गुर्गे... प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल, यहां देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में बुधवार को पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया।
प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस बुलडोजर (Bulldozer Action) लेकर अतीक (Atiq Ahmad) के गुर्गों के घर पहुंची। इसके बाद घरों को ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | Umesh Pal murder case: Bulldozer demolishes the house of Zafar Ahmad, the accused and close aide of gangster Atiq Ahmed. pic.twitter.com/pbV8XQJ5Zy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 1, 2023
बताया गया है कि जिस इलाके में यह कार्रवाई हो रही है, वहां से अतीक का घर नजदीक ही है। पुलिस की इस कार्रवाई को तस्वीरों और वीडियोज (Photos and Videos) में देखें।

प्रयागराज में हो रही इस कार्रवाई के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। भारी संख्या में फोर्स और पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
#UmeshPalMurderCase Prayagraj Police runs bulldozer over house of Atique Ahmed's henchman. pic.twitter.com/vcqCuOT7KL
— Pranjal (@Pranjaltweets_) March 1, 2023
पुलिस ने अतीक के गुर्गे के घर पर हो रहे बुलडोजर एक्शन को देखते हुए इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ हो रही इस कार्रवाई के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार देर रात प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ में भी कार्रवाई की थी। यहां अतीक अहमद के फ्लैट को सील करते हुए दो लग्जरी कारों को जब्त किया था। पुलिस का दावा है कि यहां उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपी रुके थे।

जानकारी के मुताबिक अतीक के गुर्गों के घर पर हुई कार्रवाई के दौरान असलहा भी मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता कि एक सिपाही घर में मिली रायफल (संभवतः) को लेकर जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: