Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के मुख्य आरोपी और जेल में बंद अतीक अहमद के गुर्गे बल्ली पंडित को प्रयागराज पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया है कि हत्या से पांच दिन पहले अतीक की पत्नी के साथ शूटर बल्ली पंडित की मुलाकात हुई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वीडियो
पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि इसकी झलक सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। जिसके फुटेज की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उमेश पाल की हत्या में शामिल फरार शूटर शब्बीर भी वायरल वीडियो में देखा गया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने 5 मार्च को शब्बीर समेत हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर 2.5-2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
शब्बीर के भाई जाकिर का खेल में मिला था शव
बताया गया है कि 9 मार्च को शब्बीर के भाई का शव यूपी के कौशांबी जिले में एक खेत में पड़ा मिला था। शव की पहचान प्रयागराज के मरियाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय जाकिर के रूप में हुई है। जाकिर कुछ महीने पहले दहेज और हत्या के एक मामले में 10 साल की सजा काटने के बाद जेल से छूटा था।
यह भी पढ़ेंः अतीक की पत्नी और बेटा भी मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल, शाइस्ता पर इतने का ईनाम घोषित
24 फरवरी को हुआ था उमेश पाल हत्याकांड
बता दें कि वर्ष 2005 में हुए बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजू पाल, पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को हराकर इलाहाबाद (पश्चिम) विधानसभा सीट चुनाव जीते थे। इसके कुछ माह बाद ही राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अतीक अहमद, उसका भाई और पूर्व विधायक अशरफ मुख्य आरोपी हैं।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
अब उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, उसके बेटों अहजान और अबान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कई लोग इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यूपी एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश अतीक अहमद ने गुजरात की साबरमती जेल में रहते हुए रची थी। इसे अंजाम देने के लिए उसने अपने भाई और साथियों की मदद ली थी।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
19 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines