अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर देगा 15 हजार लोगों को रोजगार, ग्रेटर नोएडा में हुई घोषणा

Greater Noida News: देश की तेजी से उभरती रिन्यूएबल एनर्जी ईपीसी और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन कंपनी अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (यूवीएसईपीएल) ने बड़ा विस्तार लक्ष्य तय किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 तक 1,500 करोड़ का टर्नओवर हासिल करने और अपने ईपीसी, मैन्युफैक्चरिंग व टेक्नोलॉजी डिवीजन के तहत 15,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित करने की घोषणा की है.

Expo Energy

Greater Noida News: देश की तेजी से उभरती रिन्यूएबल एनर्जी ईपीसी और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन कंपनी अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (यूवीएसईपीएल) ने बड़ा विस्तार लक्ष्य तय किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 तक 1,500 करोड़ का टर्नओवर हासिल करने और अपने ईपीसी, मैन्युफैक्चरिंग व टेक्नोलॉजी डिवीजन के तहत 15,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित करने की घोषणा की है. यह घोषणा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया में की गई है.

जयपुर में शुरू हुई बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम यूनिट

अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर और लिथिना एनर्जी की साझेदारी के तहत जयपुर (राजस्थान) में अत्याधुनिक बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की गई है. यह यूनिट भारत की ऊर्जा भंडारण क्षमता को नई दिशा देगी और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी.

भारत की ऊर्जा क्रांति का अगला कदम

अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि एनर्जी स्टोरेज भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्रांति का अगला बड़ा कदम है. लिथिना एनर्जी के साथ हमारी साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ के जरिए इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. जयपुर यूनिट से हम देश में मजबूत सप्लाई चेन बना रहे हैं, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी. यह पहल आत्मनिर्भर और तकनीक आधारित भारत के विजन को आगे बढ़ाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ