हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UGC नियमों के खिलाफ इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड, प्रशासन पर लगाया था बंधक बनाने का आरोप

Alankar Agnihotri News: UGC के नए नियमों के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकर अग्निहोत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया और अब उन्होंने मामले में गंभीर आरेाप लगते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह का घेराव किया है और उन पर बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन
अलंकार अग्निहोत्री ने UGC के नियमों के विरोध में इस्तीफा दिया है.

Alankar vs Avinash: UGC नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ योगी सरकार ने एक्शन लिया है. अलंकार को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. बरेली के मंडल आयुक्त को जांच अधिकारी बनाया गया है और जांच पूरी होने तक अलंकार को शामली DM दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री? बरेली सिटी मजिस्ट्रेट से पहले रह चुके हैं कई जिलों के SDM, जानें क्यों हो रही इनकी चर्चा

अविनाश सिंह पर लगाया बंधक बनाने का आरोप

बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद से अलंकर अग्निहोत्री चर्चा में हैं. उन्होंने बरेली के DM अविनाश सिंह पर घर बुलाकर बंधक बनाने का संगीन आरोप लगाया है, जिनका अविनाश सिंह ने खंडन किया है और अलंकार को करारा जवाब भी दिया है. अविनाश सिंह का कहना है कि आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. घर बुलाकर बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं है, खुद से बनाई जा रही है. 

विज्ञापन

अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाते हुए क्या बोला?

बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने अविनाश सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अविनाश ने उन्हें अपने सरकारी आवास पर बातचीत करने के लिए बुलाया था, जहां उन्हें करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया. खुद को बंधक महसूस करते हुए सचिव साहब को फोन करके बताया तो विवाद खड़ा होने के डर से आनन-फानन में छोड़ दिया गया और घर जाने दिया. वहीं उनकी योजना रातभर बंधक बनाकर रखने की थी.

यह भी पढ़ें: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का बड़ा फैसला, UGC नियम और शंकराचार्य के अपमान पर दिया पद से इस्तीफा

विज्ञापन

अलंकार के आरोपों का अविनाश ने ये जवाब दिया

वहीं अलंकार अग्निहोत्री के आरोपों का अविनाश सिंह ने खंडन करते हुए जवाब दिया और आरोपों को झूठे-बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि अलंकार को बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन उससे बातचीत काफी नॉर्मल तरीके से अच्छे माहौल में हुई. कॉफी पिलाई गई थी और उन्हें समझाने का प्रयास भी किया गया था और इस्तीफा देने की वजह भी पूछी गई थी. बंधक बनाने वाली बात वे खुद अपनी तरफ से बना रहे हैं.

बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने सरकार पर प्रयागराज माघ मेले में स्वमी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान और उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola