कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री? बरेली सिटी मजिस्ट्रेट से पहले रह चुके हैं कई जिलों के SDM, जानें क्यों हो रही इनकी चर्चा

इस्तीफा पत्र में अग्निहोत्री ने लिखा कि वे काशी और हनुमान जी की वीरभूमि से प्रेरित होकर यह फैसला ले रहे हैं. यूजीसी के इक्वलिटी एक्ट को उन्होंने सामान्य वर्ग, खासकर ब्राह्मण समुदाय की बेटियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण बताया.

ADM.jpg_fed049
विज्ञापन

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) से इस्तीफा दे दिया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर सामने आया यह कदम UGC रेगुलेशंस 2026 और प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार से उपजी नाराजगी का नतीजा माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल उनके इस्तीफा पत्र में राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त तथा राज्य चुनाव आयुक्त को संबोधित करते हुए उन्होंने इन मुद्दों को सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया है.

कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री?


अलंकार अग्निहोत्री 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं, जो मूल रूप से कानपुर के निवासी हैं. उन्होंने आईआईटी बीएचयू से बी.टेक और एलएलबी की पढ़ाई की. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रति अपना आभार जताते हुए उन्होंने इस्तीफा पत्र में महामना मदन मोहन मालवीय के स्वप्नों का जिक्र किया. वर्तमान में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर तैनात अग्निहोत्री इससे पूर्व उन्नाव, बलरामपुर, एटा में एसडीएम और लखनऊ में असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

विज्ञापन

किस बात से नाराज थे अलंकार अग्निहोत्री?


इस्तीफा पत्र में अग्निहोत्री ने लिखा कि वे काशी और हनुमान जी की वीरभूमि से प्रेरित होकर यह फैसला ले रहे हैं. यूजीसी के इक्वलिटी एक्ट को उन्होंने सामान्य वर्ग, खासकर ब्राह्मण समुदाय की बेटियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण बताया, जबकि माघ मेले में शंकराचार्य के बटुक शिष्यों के साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा चोटी खींचने और घसीटने जैसे कृत्यों को ब्राह्मणों का अपमान करार दिया. फेसबुक पर पोस्ट की गई इस चिट्ठी ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा


यह घटना यूपी में ब्राह्मण असंतोष को उजागर करने वाली एक बगावत के रूप में देखी जा रही है. प्रशासनिक सेवा में उनकी सख्त और कुशल छवि रही है, लेकिन इस इस्तीफे ने सत्ता पक्ष पर सवालों की बौछार कर दी. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे साहसी कदम बता रहे हैं, वहीं आलोचक राजनीतिक बयानबाजी का आरोप लगा रहे हैं. मामला अब और गहरा सकता है, क्योंकि अग्निहोत्री ने ‘काला कानून वापस लो’ जैसे नारों के साथ बीजेपी का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ