हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; खुद को भी मारी गोली

बताया जा रहा है कि हमलावर महिला का ही पति था. पत्नी के अलावा शख्स ने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन
फोटो में नजर आ रही महिला दिव्या मिश्रा हैं, जिनकी उन्ही के पति ने हत्या कर दी. (Photo: X)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोमती नगर स्थिति ICICI बैंक के बाहर एक महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि हमलावर महिला का ही पति था. पत्नी के अलावा शख्स ने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. हमलावर की पहचान मानक के तौर पर हुई है, जिसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों एक साल से भी अधिक समय से अलग रह रहे थे और तलाक का केस चल रहा था.

यह भी पढ़ें: 120 दिन, 10 मर्डर केस, 22 को फांसी… जज से हत्या के 100 मामले लेकर दूसरे न्यायाधीश को क्यों दिए गए?

फोन कर के पत्नी को बैंक के बाहर बुलाया

मानस की पत्नी दिव्या मिश्रा बैंक में ही रिलेशनशिप मैनेजर थी, जबकि खुद मानस भी एसबीआई का कर्मचारी थी. मिली जानकारी के मुताबिक मानस ने पहले फोन करके अपनी पत्नी दिव्या को बैंक के बाहर बुलाया, थोड़ी देर बातचीत के बाद अचानक से उसने महिला को गोली मार दी. हत्या के बाद मानस मौके से फरार हो गया और फिर 2 किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा.घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मानस घर में घुसा और दरवाजा बंद कर लिया. थोड़ी देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज आती है. बहन और खुद को गोली मारने से पहले मानस वॉट्सएप स्टेटस भी लगाया था.

विज्ञापन

यह भी पढे़ं: हाफ एनकाउंटर पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, दिए CBI जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?

मानसिक तौर पर बीमार थी बहन

मानस ने अपने स्टेटस में लिखा, ‘मैंने अपनी पत्नी को मार दिया, क्योंकि उसने मुझे धोका दिया… अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना पड़ेगा. दिव्या की बहन प्रज्ञा और उसके पति भरत को सब कुछ पता है.’ मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानस और दिव्या ने तलाक के लिए एक साल पहले कोर्ट में अपील दायर की थी, तभी से दोनों अलग रह रहे थे. एसबीआई बैंक में काम करने वाला मानस बाजपेयी अपनी बहन सीबा के साथ हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था. मानस के पड़ोस में रहने वाले फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि मानस के माता-पिता नहीं हैं और उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola