UP Baghpat Crime Two Elder Brother Killed Younger Brother: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से भाई-भाई जैसे प्यार भरे रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 सगे भाईयों ने अपने ही एक भाई को गोलीमार कर मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल, दोनों आरोपी भाईयों को अपने इस भाई की शादी को लेकर काफी नराजगी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर हत्या केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छोटे भाई से हो गई भाभी की शादी
यह घटना जिले के बडौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव की है। दोनों आरोपी भाइयों की पहचान ओमवीर और उदयवीर के रूप में हुई है। वहीं मरने वाला व्यक्ति इन दोनों का छोटा भाई यशवीर (35) है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी भाइयों अपने छोटे भाई यशवीर की शादी से काफी गुस्सा थे। आरोपियों ने बताया कि उनके बड़े भाई सुखबीर की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी भाभी रितु के मायके वालों ने रितु की शादी उनके सबसे छोटे भाई यशवीर से कर दी। इससे यशवीर के दोनों बड़े भाई उदयवीर और ओमवीर को उससे जलन होने लगी। इस बात को लेकर घर में भी कई बार विवाद हो गया था। लेकिन परिवार के बीच में आने से दोनों भाइयों को रुकना पड़ जाता था।
यह भी पढ़ें: उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव; कर्मचारियों के साथ मिलकर की तालाब की सफाई, जनता से की खास अपील
एक ने पकड़ा और दूसरे ने गोली मारी
यशवीर की शादी को लेकर दोनों भाइयों का गुस्सा और जलन इतना बढ़ गया कि उन्होंने उसे जान मारने का प्लान बनाया। प्लान के अनुसार ओमवीर और उदयवीर ने शुक्रवार रात को दिल्ली से ड्यूटी कर घर लौट रहे यशवीर के साथ पहले लड़ाई की, उसके बाद एक भाई ने यशवीर को पकड़ा और दूसरे ने उस पर गोली चला दी। इससे यशवीर की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाई मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुछ ही समय में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines