Ghaziabad News: गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन स्थित लिंक रोड़ थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को मानसी ज्वेलर्स पर SWIGGY और BLINKIT की ड्रेस पहनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को स्वाट टीम, लिंक रोड़ थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 तमंचें, 2 जिन्दा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, घटना से सम्बन्धित लूटा गया माल सोना व चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
24 जुलाई को मानसी ज्वेलर्स पर हुई थी लूट
गाजियाबाद के साहिबाबाद सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि बीती 24 जुलाई को थाना लिंक रोड क्षेत्र स्थित मानसी ज्वेलर्स के मालिक को अवैध हथियार दिखाकर दुकान के अन्दर SWIGGY और BLINKIT की ड्रेस में दो बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटपाट करने के संबध में थाना लिंक रोड में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हुई थी। गुरुवार को डीसीपी ट्रांस हिण्डन स्वाट टीम के निरीक्षक अनिल कुमार को सूचना मिली कि लूट करने वाले आरोपी बाइक से सवार होकर वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे से रेलवे रोड होते हुए दिल्ली को जाने वाले है। इसी सूचना पर तुरंत स्वाट टीम और थाना प्रभारी लिंक रोड, स्वाट टीम ट्रांस हिन्डन जोन टीम संयुक्त रूप से वसुंधरा फ्लाईओवर की नीचे चेकिंग करने लगी।
यह भी पढ़ें- फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन ने किए बड़े खुलासे, बड़े नाम खंगालने में जुटी गाजियाबाद पुलिस
आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
साहिबाबाद एसीपी श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, इसी दौरान चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवारों ने रॉग साइड भागने का प्रयास किया और तभी हडबडाहट में आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कबुल नगर बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बोर्डर निवासी कपिल कुमार और कपसाड थाना सरधना जनपद मेरठ, हाल निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बोर्डर निवासी मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के डीएम बने रविन्द्र मंदर, दीपक मीणा को गोरखपुर का बनाया गया जिलाधिकारी
लूटे गए गहने हरिद्वार और बिहार में बेचे
साहिबाबाद एसीपी श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था । पकड़े गए आरोपी कपिल और मनीष का पहले से अच्छा आपराधिक इतिहास है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, आर्मस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनों के आस पास मुकदमें दर्ज है। पकडे गये दोनो आरोपियों ने बताया कि उन्होने अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर SWIGGY और BLINKIT की ड्रेस पहनकर इसलिए गए थे, ताकि ज्वैलर्स की दुकान को आसानी से खुलवा सकें। आरोपियों के पास से बरामद चोरी की बाइक और ड्रेस इनके एक साथी अभिषेक द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बरामद सोने चांदी के जेवरातों को बेचने के लिए हरिद्वार और बिहार राज्य के समस्तीपुर में लूटा गया माल बेचा था।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जानकार ने की थी महिला दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines