गाजियाबाद में जानकार ने की थी महिला दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में बीती 28 जुलाई को सैन विहार के नाले में रजाई में लिपटे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हापुड़ निवासी एक बाइक मैकेनिक को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad Road Accident, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद ताजा खबर

गाजियाबाद पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में बीती 28 जुलाई को सैन विहार के नाले में रजाई में लिपटे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हापुड़ निवासी एक बाइक मैकेनिक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पहले महिला के साथ शराब पी और बाद में उसके गहने और नगदी लूटने के चक्कर में ईट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसके शव को नाले में फेंक दिया था। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने महिला के गहने, रुपये और स्कूटी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

28 जुलाई को नाले में मिली थी महिला की लाश

गाजियाबाद वेव सिटी एसीपी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, बीती 28 जुलाई को गाजियाबाद के रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सैन विहार में एक धर्मकांटे के पास नाले में एक महिला की क्षत-विक्षत हालत में लाश मिली थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। मृतका की पहचान मूलरूप से दिल्ली निवासी पूजा सिंह के रूप में हुई थी। जिसके बाद से ही पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए प्रयास कर रही थी और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही थी। सीसीटीवी फुटैज में पुलिस टीम को एक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने आरोपी सैन विहार निवासी नजर मोहम्मद को गिरफ्तार कर पूछताछ की और पूरी घटना का खुलासा हो गया।

गहने और रुपयों के लिए की हत्या

पकड़े गए आरोपों की पहचान मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले नजर मोहम्मद के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पूजा सेक्स वर्कर थी, कुछ सालों पहले वह पूजा के संपर्क में था और इसका क्लाइंट था। बीती 25 जुलाई को दोनों की मुलाकात फिर से मुलाकात हो गई। इसके बाद वह पूजा को अपने घर लेकर गया था। आरोपी ने बताया कि दोनों ने पहले शराब पी। इस दौरान जब पूजा को नशा हो गया, तो आरोपी ने उस पर एक ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को बेडशीट में लपेटकर स्कूटी में आगे रखकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से सोने की चेन, पायल्, एक स्कूटी और लगभग 39000 बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ