'तुम्हारा बेटा ड्रम में जाने से बच गया...'अनिरुद्धाचार्य बहू से दुखी सास से बोले खुशकिस्मत है वो

सौरभ राजपूत मर्डर केस के बाद नीले ड्रम को लेकर खौफ बढ़ गया है। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बहू से परेशान एक सास को खास सलाह दी और शादी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए। कथावाचक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Aniruddhacharya Maharaj

Aniruddhacharya Maharaj

सौरभ राजपूत तो अब इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन उसकी मौत से लोगों में खौफ जरूर पैदा हो गया है। नीले ड्रम को लेकर तो अलग ही थ्योरी सामने आ रही है, जिसे अब मौत का सामान कहा जाने लगा है। जिन लोगों के घरों में नीले ड्रम हैं वो उन्हें बाहर कर रहे हैं। वहीं कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिनमें दिखाया जा रहा है कि कैसे पुरुषों में डर पैदा हो गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है जिसमें अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक महिला को कहा कि तुम खुश रहो कि तुम्हारा बेटा नीले ड्रम में जाने से बच गया।

विज्ञापन

महिलाओं ने शादी को बनाया धंधा

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने शादी को धंधा बताते हुए कहा कि शादी करो और महीने भर बाद तलाक का केस डाल दो। अगर बड़ी पार्टी हो तो 1-2 करोड़ में सुलट जाता है मामला वरना 10-20 लाख तो कहीं नहीं गए। कथावाचक ने एक ऐसी लड़की के बारे में बताया जिसने 6 शादी की और सभी पर दहेज केस लगाकर सभी से मेंटनेंट ले रही हैं। अब सातवें के साथ मस्त जिंदगी काट रही है। उन्होंने ये भी कहा कि ये सभी का नहीं लेकिन कुछ लड़कियों का धंधा ही बन गया है।

विज्ञापन

बहू से परेशान सास को दी खास सलाह

ये तो आप सभी जानते हैं कि अनिरुद्धाचार्य महाराज एक फेमस कथावाचक हैं। हाल ही में उनकी कथा सुनने आई एक महिला ने अपनी बहू के बारे में उनसे बात की और कहा कि बहू अपने मायके में ही रहती है तो मुझे क्या करना चाहिए। इस पर महाराज बोलते हैं कि अब क्या करें तुम्हारा लड़का ड्रम में जाने से बच गया ये बड़ी बात है। इस बात को सुन वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे। महिला ने बोला कि वो मेरे बेटे को मायके में रहने को बुला रही है इस पर महाराज ने बोला कि अरे ऐसा मत करना, एक महिला ने अपने पति को काटकर ड्रम में भर दिया और सीमेंट से जमा दिया।

विज्ञापन

सौरभ मर्डर केस के हर तरफ चर्चे

ऐसा नहीं है कि सिर्फ अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सौरभ मर्डर केस पर बात की हो। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री भी इस पर बात कर चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि भगवान की कृपा है कि हमारी अभी तक शादी नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने नीले ड्रम को लेकर लोगों में फैले खौफ के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ