Bahraich News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़ा हादसा टल गया है लेकिन एक पुलिस चौकी ध्वस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि रात को अचानक एक ट्रक चौकी में घुस गया और एक हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त पुलिस चौकी में कोई मौजूद नहीं था।
बहराइच के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर 2 जनवरी की देर रात ट्रक पुलिस चौकी में घुस गया। ट्रक लखीमपुर की तरफ से आ रहा था. जब वह जालिम नगर के पहुंचा तो अचानक पुलिस चौकी को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में ट्रक चालक, खलासी व चौकी पर खाना बनाने वाला एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।
शुरूआती जांच में पता चला है कि घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में मुरादाबाद के निवासी ट्रक चालक विक्की व खलासी अंकुर समेत राम आधार नाम का शख्स मामूली रूप से घायल हुआ है। मोतीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात लखीमपुर जिले की तरफ से आ रहा एक ट्रक चौकी के एक हिस्से से टकरा गया। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कोहरे चलते हादसा होने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें : मौत ऐसे भी आती है, तेंदुए के हमले में नहीं बचा युवक, मुरादाबाद में दोनों की मौत
बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से ड्राइवर ठीक से देख नहीं पाया और जब चौकी सामने आई तो वह ट्रक को कंट्रोल नहीं कर पाया, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। अगर चौकी में और लोग मौजूद होते तो हादसा बड़ा और भीषण हो सकता था।
यह भी पढ़ें : ‘हिम्मत है तो पैर नहीं, सीने में गोली मारो’, योगी सरकार के मंत्री का STF पर हमला
दो बसों में टक्कर
इससे पहले 2 जनवरी को ही चारबाग डिपो की एक बस लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र के बरौलिया के पास सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी बस से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चार यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से चोटिल यात्रियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया। जहां एक की हालत खराब देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
4 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
18 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
23 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines