---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

मौत ऐसे भी आती है, तेंदुए के हमले में नहीं बचा युवक, मुरादाबाद में दोनों की मौत

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक तेंदुए की मौत हो गई है। घटनास्थल को देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक रात में एक बाइक सवार शख्स पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले दोनों की मौत हो गई है। एक तरफ जहां बाइक सवार बुरी तरह जख्मी मिला तो वहीं कुछ ही दूरी पर तेंदुआ भी मरा हुआ मिला। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो इतना भयावह है कि हम उसे दिखा नहीं सकते।

गांव लौंगी खुर्द के पास 2 जनवरी की रात करीब 8:45 बजे हाईवे पर बाइक सवार युवक के सामने अचानक एक तेंदुआ आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौत हो गई। शख्स के चेहरे से खून बह रहा था तो वहीं कुछ ही दूर तेंदुआ भी मरा हुआ मिला, जिसका मुंह खून से सना हुआ था।

---विज्ञापन---

मौके पर पहुंची पुलिस, घायल को पहुंचाया अस्पताल

मृतक की पहचान थाना भोजपुर के गांव ठीकरी निवासी साजिद (29) के रूप में हुई है। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शख्स पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं जब दुर्घटना की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घटनास्थल का वीडियो बनाया, जो भयावह है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खून दूर-दूर तक फैला हुआ है। वीडियो में ही बातचीत कर रहे लोगों का कहना है कि तेंदुए की सांसे नहीं चल रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें  कौन है रायबरेली की मंकी रानी? बर्तन धोने से लेकर रोटी सेंकने तक; करती है घर के सारे काम

वहीं तेंदुए की मौत की सूचना वन विभाग को भी दी गई। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 03, 2025 07:25 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola