लखनऊ: एसी बस में कैसे लगी भयानक आग, जिसमें गई 5 लोगों की जान, मंत्री ने किया नया खुलासा

Uttar Pradesh News: लखनऊ में चलती एसी बस में लगी आग की घटना के बाद परिवहन मंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस बस का परमिट 2023 में ही खत्म हो गया था। इस घटना का जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Uttar Pradesh News, UP Police, लखनऊ बस अग्निकांड, यूपी पुलिस, उत्तर प्रदेश समाचार

बस अग्निकांड में मंत्री दया शंकर ने किया खुलासा

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: लखनऊ में चलती एसी बस में आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई है। जांच में पता चला है कि एसी बस का परमिट 2023 में ही समाप्त हो गया था। पिछले करीब 2 साल से यह बस बेरोकटोक सड़क पर दौड़ रही थी। घटना के समय बस का इमरजेंसी गेट भी नहीं खुल पाया था। जिसके चलते लोग बस से नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई। अब इस पूरे मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लिया है।

5 की मौत और 8 लोग झुलसे

दरअसल स्लीपर बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी चलती एसी बस में आग लग गई मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 4.40 बजे आउटर रिंग रोड मोहनलालगंज के पास हुआ हादसे में 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई मृतकों में मां-बेटी, भाई-बहन और एक युवक है। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 8 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि बस में करीब 80 यात्री थे। बस में धुआं देखा ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए। जिसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। ड्राइवर की सीट के पास एक एक्स्ट्रा सीट लगी थी ऐसे में यात्रियों को नीचे उतरने में दिक्कत हुई। कई यात्री फंसकर गिर गए।

Advertisment

ये भी पढ़ें: लखनऊ में चलती बस में लगी आग, 5 लोगों की मौत, दिल्ली से बिहार जा रही थी

इमरजेंसी गेट नहीं खुलने पर फंसे लोग

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर भारी पुलिस और दमकल की टीम पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। दमकल की टीम ने करीब 30 मिनट तक बस पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि चलती बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इमरजेंसी गेट नहीं खुल पाने के कारण पीछे लोग फंस गए।

ये भी पढ़ें:UP Weather Update: यूपी के 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया 3 दिनों का अपडेट

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि यह बस बागपत से रजिस्टर्ड है। इस बस का परमिट 2023 में ही समाप्त हो चुका था। इस घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ