Tragic Death in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शादी का जश्न एक पल अंदर मातम में बदल गया। 22 अक्टूबर को जिस घर से लड़के की बारात निकली, उसी घर से 25 अक्टूबर को उसी लड़के की अर्थी निकली। 3 दिन पहले जिस परिवार में शादी का संगीत बज रहा था। वहां, आज मौत का मातम मनाया जा रहा है। ये नजारा है उन्नाव के सुंभारी खुर्द गांव के एक परिवार की। यहां परिवार के सबसे छोटे बेटे ने शादी के 3 दिन तीसरे दिन मौत को गले लगाया लिया। पति की मौत के बाद नई- नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान दीपू गौतम के रूप में हुई है।
शादी की खुशी मौत के मातम में बदल गई
पीड़ित परिवार ने बताया पुलिस को बताया कि उनके घर के सबसे छोटे लड़के दीपू गौतम की शादी 22 अक्टूबर को माखी थाना क्षेत्र के बलवंत खेड़ा गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ हुई थी। 23 अक्टूबर को शादी के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ घर आई थी। परिवार ने बताया कि दीपू अपनी से बहुत ही खुश था और हंसी खुशी के साथ शादी की सभी रस्मों को निभा रहा था। 24 अक्टूबर को दुल्हन के मायके वाले पगफेरा के लिए उसे विदा कराकर वापस ले गए। लेकिन 25 अक्टूबर को शादी की खुशी मौत के मातम में बदल गई। दीपू गौतम ने सुसाइड कर लिया। गांव के बाहर एक पेड़ से लड़का हुआ दीपू का शव मिला।
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे खाना पिज्जा, जब देखेंगे नतीजा; जैसे ही ऑर्डर आया, देखकर चिल्लाने लगे बच्चे
शादी के तीसरे दिन युवक ने की आत्महत्या
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में परिवार ने बताया कि मृतक दीपू मानसिक रूप से बीमार था, और शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। शादी में दीपू की खुशी को देखने के बाद उसकी मौत की खबर पर परिवार सहित पूरे गांव के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी पुरवा सुरेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के अनुसार, मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
19 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines