Traffic Regulations in Noida: सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक पुलिस के कई नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। इन नियमों को इसलिए भी मानना जरूरी होता है ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। इसी कड़ी में नोएडा में ट्रैफिक पुलिस जल्द ही तीन प्रमुख रास्तों पर लेन ड्राइविंग लागू करने वाली है। इसके तहत कोई भी अपनी लेन तोड़ता है तो उसपर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जानिए किन तीन रास्तों पर यह नियम लागू किया जाएगा?
कहां पर लगेगा जुर्माना?
नोएडा में ट्रैफिक पुलिस जल्द ही तीन प्रमुख मार्गों पर लेन ड्राइविंग लागू करेगी। यह नियम एमिटी यूनिवर्सिटी के पास चरखा गोल चक्कर, गार्डन गैलेरिया मॉल से फिल्म सिटी तक और दलित प्रेरणा स्थल के पास पक्षियों को खिलाने वाली जगह पर लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यहां लगने वाले जाम से निपटना है। ट्रैफिक के व्यस्त घंटों के दौरान अचानक लेन बदलने से यहां पर जाम लगता है। इसकी शुरुआत किसी एक गाड़ी के भी दूसरी लाइन में आने से होती है।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का बनेगा सीधा रास्ता, एलिवेटेड रोड से खत्म होगा शाहबेरी का जाम
एक कार थोड़ा ब्रेक लगाती है, और उसके पीछे वाले उससे टकराने से बचने के लिए थोड़ा और ब्रेक लगाती है। यह सिलसिला तक तक जारी रहता है जब तक कि ट्रैफिक धीमा नहीं हो जाता या पूरी तरह से रुक नहीं जाता।
1500 रुपये का जुर्माना
डीसीपी (ट्रैफिक) लखन सिंह यादव ने कहा कि तीन रास्तों पर पूरे दिन के अलावा खस तौर पर पीक ऑवर्स के दौरान जाम की स्थिति बनी रहती है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, डीसीपी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण लगभग 500 मीटर आगे लेन-बदलने का इंतजाम किया जाएगा, जहां से यात्रियों को लेन बदलने के लिए उसको तोड़ने की जरूरत नहीं होगा। कौन लोग नियम का उल्लंघन कर रहे हैं इनको देखने के लिए खास कैमरे लगाए जाएंगे। अगर किसी ने उल्लंघन किया तो उस पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
फिलहाल नोएडा एक्सप्रेसवे पर चरखा गोल चक्कर पर सेक्टर 125, 126 और 128 से यातायात और एमिटी यूनिवर्सिटी से कालिंदी कुंज, सरिता विहार और जामिया नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर बहुत भीड़ रहती है। इस नियम के लागू होने के बाद लोग उल्लंगन करने बचेंगे, जिससे जाम की समस्या कर होगी।
ये भी पढ़ें: देश में बन रहे हैं खास 10 Expressway, जानें किन-किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
1 hr agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
9 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
10 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
11 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
14 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
15 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines