खुशखबरी! गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का बनेगा सीधा रास्ता, एलिवेटेड रोड से खत्म होगा शाहबेरी का जाम

Greater Noida Eevated Road: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक में लगने वाले जाम को कम करने की योजना बनाई है। इसके लिए 4 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।

Greater Noida road

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

Greater Noida Eevated Road: यात्रा को आसान बनाने के लिए देश में कई एक्सप्रेसवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में रोजाना जाम की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन अब जल्द ही इससे छुटकारा मिलने वाला है। क्योंकि सरकार एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी में है। रोड बनाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है।

एलिवेटेड रोड को मंजूरी

सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में फ्लाईओवर की जगह एलिवेटेड रोड बनाने की सिफारिश की गई है। रोड बनाने का प्रस्ताव को अथॉरिटी ने मंजूर कर लिया गया है। इस एलिवेटेड रोड को इटादान राउंडअबाउट और ABES कॉलेज के बीच बनाया जाएगा, जो चार लेन चौड़ा होगा। हालांकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस रोड के डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए एक और रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

4 किलोमीटर का होगा एलिवेटेड रोड

इस एलिवेटेड रोड के बनने से गाड़ियां सीधे गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाएंगी। इसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर होगी और चौड़ाई 14 से 16 मीटर की रहेगी। इससे गाजियाबाद के एनएच-9 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक का सफर आसान होगा। हाल के दिनों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसका मुख्य कारण गाजियाबाद से आने वाली गाड़ियों को बताया जाता है।

एयरपोर्ट के शुरू होने से बढ़ जाएगी भीड़

शाहबेरी गांव में सुबह और शाम के रोज घंटों जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। इसके अलावा गाजियाबाद में रिपब्लिक क्रॉसिंग पर भी हर दिन 10 हजार से अधिक गाड़ियां आती जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब नोएडा एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा तो यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। जिसको देखते हुए पहले से ही जाम की समस्या से निपटने के लिए इस प्रस्ताव को लाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ