हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseGreater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जहरीली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने जहरीली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को धर दबोचा गया है। आरोपी अपने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर जहरीली शराब बनाता था। उस पर मेड इन यूपी का स्टीकर लगाकर बेचता था। शराब बनाने के लिए आरोपी मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

बाईपास के पास चल रही थी फैक्ट्री
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि दनकौर बाईपास के समीप एक खंडहर मकान में फैक्ट्री चल रही थी। मौके से पवन कुमार उर्फ पन्नू को धर दबोचा गया है। वह भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उस पर काबू पा लिया।

कई अन्य साथी भी शामिल
पवन अपने साथी अनिल, छोटू, बिरजू, सुभाष के साथ मिलकर रात के समय जहरीली शराब बनाता था। लोगों को धोखा देकर शराब पर नकली होलोग्राम व नकली रैपर लगा दिया जाता था। उस पर सेल इन यूपी का स्टीकर भी लगा देते थे। ऐसे में लोग विश्वास कर लेते थे और शराब खरीद लेते थे।

विज्ञापन

निर्माणाधीन साइट पर सबसे ज्यादा बिक्री
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी ज्यादातर निर्माणाधीन साइट पर शराब की बिक्री करते थे। आरोपी यह कहकर शराब बेचते थे कि उन्होंने ठेके पर जाने वाली गाड़ी से शराब रास्ते में उतार ली है इस वजह से वह कम दाम में बेच रहे है। लोग विश्वास कर लेते थे और शराब खरीद लेते थे।

भारी मात्रा में सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 नीले रंग के ड्रम, 200 लीटर अपमिश्रित शराब, नीले रंग के ड्रम में रैक्टीफाइड वाटर, 5 बोरो में खाली पव्वे, 227 मिस इंडिया मार्का स्टीकर, 1047 ढक्कन, 2 बंडल होलोग्राम, 300 लीटर सफेद रंग, 233 पव्वे समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Noida News: कोलकाता के पिता-पुत्र को बांग्लोदशी बताकर क्षेत्रीय भेदभाव, नोएडा के होटल ने ठहरने से किया मना

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola