Noida News: कोलकाता के पिता-पुत्र को बांग्लोदशी बताकर क्षेत्रीय भेदभाव, नोएडा के होटल ने ठहरने से किया मना

Noida News: नोएडा में क्षेत्रीय भेदभाव की शर्मनाक घटना सामने आई है। कोलकाता के रहने वाले पिता और उनके 14 वर्षीय बेटे को नोएडा के सेक्टर 44 स्थित होटल में ठहरने से मना कर दिया गया।

OYO Hotels, OYO, Noida Police, Uttar Pradesh Police, OYO Rooms, OYO Rooms Booking, Noida News, UP News, Hindi News
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में क्षेत्रीय भेदभाव की शर्मनाक घटना सामने आई है। कोलकाता के रहने वाले पिता और उनके 14 वर्षीय बेटे को नोएडा के सेक्टर 44 स्थित होटल में ठहरने से मना कर दिया गया। घटना मंगलवार रात की है, जब पिता अपने बेटे के साथ राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने आए थे।

होटल ने रद्द की ओयो बुकिंग
पीड़ित पिता के मुताबिक उन्होंने ओयो के माध्यम से सेक्टर 44 के एक होटल में दो रातों के लिए बुकिंग की थी, लेकिन होटल के रिसेप्शनिस्ट ने उनकी बुकिंग बिना किसी स्पष्ट कारण के रद्द कर दी। जब इसका कारण पूछा गया तो रिसेप्शनिस्ट ने स्थानीय पुलिस के निर्देशों का हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि 15 अगस्त तक सुरक्षा कारणों से बंगाल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोगों को होटल में ठहरने की अनुमति नहीं है। पिता ने साफ किया कि वह बंगाल के है, बांग्लादेशी नहीं है। इसके बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई।

विज्ञापन

मजबूरी में दूसरी जगह ठहरना पड़ा
बुकिंग रद्द होने के बाद पिता ने ओयो कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां उन्हें 7-10 दिनों के भीतर रिफंड का भरोसा दिया गया। मजबूर होकर उन्हें सेक्टर 49 के एक अन्य होटल में ठहरना पड़ा, जो स्केटिंग रिंक से काफी दूर था। इस पूरे मामले में ओयो ने माफी भी मांगी और बताया कि होटल को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

ओयो का बयान आया सामने
ओयो ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपने होटलों को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। वह किसी भी प्रकार के क्षेत्रीय भेदभाव का समर्थन नहीं करते। कंपनी ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बोली कोई निर्देश नहीं
नोएडा पुलिस ने इस मामले में कहा है कि उन्होंने किसी भी होटल को बंगाल या किसी अन्य राज्य के लोगों को ठहरने से रोकने का निर्देश नहीं दिया है। केवल बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच करने को कहा गया है। यदि वह वैध है तो उन्हें ठहरने से मना नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ